एक्सप्लोरर

अयोध्या के विकास पर CM योगी सख्त, कहा- तय समय में पूरी हों परियोजनाएं, गुणवत्ता से न हो समझौता

Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू अतिथि गृह में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की बिंदुवार जानकारी ली.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी होनी चाहिए और निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने सरयू अतिथि गृह में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की बिंदुवार जानकारी ली. उन्होंने अफसरों से कहा कि अयोध्या एक आस्था और विरासत का केंद्र है, जहां देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु रोज आते हैं. इसलिए यहां विकास कार्यों में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता प्राथमिकता होनी चाहिए.

सीएम योगी ने अधिकारियों से हर परियोजना की नियमित निगरानी (मॉनिटरिंग) सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने के भी निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं व आम नागरिकों को कोई असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहनी चाहिए, क्योंकि यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटक भी आते हैं.
 
समीक्षा बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद

इस समीक्षा बैठक में अयोध्या के विधायकगण, महापौर, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, आईजी रेंज, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने को कहा और कहा कि यदि लापरवाही पाई जाती है तो जवाबदेही भी तय होगी.

राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में विकास का नया दौर हुआ शुरू

बता दें कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में विकास का नया दौर शुरू हुआ है. केंद्र और राज्य सरकार की कई परियोजनाएं यहां चल रही हैं, जिनमें एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, सरयू तट का सुंदरीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण, पार्किंग सुविधाएं, धर्मशालाओं का निर्माण और नगर विकास से जुड़ी अनेक योजनाएं शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछले महीनों में कई बार अयोध्या आ चुके हैं और जनवरी 2024 में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उन्होंने भी हिस्सा लिया था.

योगी सरकार अयोध्या को धार्मिक पर्यटन का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है. इसके लिए हजारों करोड़ रुपये की लागत से विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं. मुख्यमंत्री खुद इन कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं और कई बार औचक निरीक्षण भी कर चुके हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget