एक्सप्लोरर

'जो जिस भाषा में समझता है...', बुलडोजर पर सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, कहा- यूपी में मुस्लिम सुरक्षित

UP Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने इंटरव्यू में मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं, अगर हिन्दू सुरक्षित हैं तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों की सुरक्षा और बुलडोजर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि यूपी में हिन्दू सुरक्षित हैं तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं. सीएम योगी ने ये बात न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में कही. इस दौरान उन्होंने औरंगजेब और राणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि ये लोग इतिहास के बारे में जानते ही क्या हैं. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने  इंटरव्यू में मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं, अगर हिन्दू सुरक्षित हैं तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं. वहीं जब उनसे बुलडोजर एक्शन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो जैसे समझता है उसे उसी भाषा में समझाना चाहिए. 

औरंगजेब और राणा सांगा विवाद पर कही ये बात
मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव के डबल इंजन टकराने वाले बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हम अपनी वर्तमान लीडरशिप को भी सम्मान करते हैं और अपने पूर्वजों के प्रति भी सम्मान का भाव रखते हैं. लेकिन, जिनके आदर्श औरंगजेब हों, उनका आचरण भी वैसा ही होता है. जो औरंगजेब और बाबर को अपना आदर्श मानते हों, जो महाराणा प्रताप, राणा सांगा, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह जी के बारे में ये लोग बताएंगे. इतिहास के बारे में ये लोग क्या जानते हैं. जो औरंगजेब और बाबर की पूजा करते हों, जो जिन्ना की पूजा करते हों वे इतिहास के बारे में क्या बताएंगे. उनसे इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती. 

मथुरा पर सीएम योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा बयान- हम कोर्ट के आदेश पालन कर रहे, नहीं तो अब तक वहां...

वक्फ संशोधन बिल को लेकर भी सीएम योगी ने विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि वक्फ के नाम पर इन लोगों ने एक भी कल्याण का काम नहीं किया. ये लगो एक भी काम नहीं गिना सकते. वक्फ जिस जमीन को कह दे वो जमीन उसकी मान ली जाएगी, हम हैरत में हैं कि ये कौन सा देश है. वक्फ संशोधन अधिनियम जो जेपीसी ने पारित की है वो आज की आवश्यकता है, इसे समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ना चाहिए. ये देश के हित में भी होगा और मुसलमानों के हित में भी होगा. 

संभल और मथुरा मामले पर सीएम योगी ने कहा कि सँभल में अब तक 54 तीर्थ स्थलों की पहचान हो चुकी है. वहां जितने भी तीर्थ स्थल होंगे हम सब खोदेंगे. वहीं मथुरा को लेकर कहा कि क्या मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि नहीं है? हम कोर्ट तो इस मामले में कोर्ट के आदेश का ही पालन कर रहे हैं नहीं तो अब तक वहां बहुत कुछ हो गया होता. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget