एक्सप्लोरर

साक्षी-अजितेश मामले पर CM योगी ने मांगी रिपोर्ट, कहीं राजनीतिक साजिश तो नहीं...?

बरेली के विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश के मामले पर अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। इस प्रकरण पर सीएम ने रिपोर्ट तलब की है। इस बीच साक्षी प्रकरण में एक और बीजेपी विधायक का नाम सामने आया है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। बरेली के विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा की बहुचर्चित और हाईप्रोफाइल लव मैरिज के मामले का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। साक्षी मिश्रा के प्रकरण पर सीएम योगी ने शासन के बड़े अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण के पीछे राजनीतिक साजिश तो नहीं...इस बिंदु पर सीएम ने पार्टी और स्थानीय नेताओं से भी रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, बरेली में विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा के प्रकरण को लेकर एक विधायक का और नाम आ रहा सामने।जिसे लेकर सीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। साक्षी-अजितेश मामले पर CM योगी ने मांगी रिपोर्ट, कहीं राजनीतिक साजिश तो नहीं...? दरअसल, साक्षी और उसके पति अजितेश का वीडियो वायरल होने के बाद मिली मीडिया कवरेज के बीच एक और स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है। जिसमें इस पूरे प्रकरण पर बीजेपी के विधायक ही प्रो.श्याम बिहारी लाल पर साक्षी के विधायक पिता राजेश मिश्रा के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया जा रहा है। जो स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है, वो श्याम बिहारी और विकास तिवारी नाम के युवक के बीच की चैटिंग हैं। जिसमें विकास द्वारा साक्षी प्रकरण पर हो रहे बवाल को लेकर श्याम बिहारी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। साक्षी-अजितेश मामले पर CM योगी ने मांगी रिपोर्ट, कहीं राजनीतिक साजिश तो नहीं...? इस बीच मामला बढ़ने पर विधायक श्याम बिहारी ने अपनी सफाई देते हुए उन्हें बेवजह इस मामले में खसीटा जा रहा है। उन्होंने वायरल चैकिंग को फेक बताते हुए विकास तिवारी नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक श्याम बिहारी का कहना है कि उनका साक्षी और अजितेश के प्रकरण से कोई भी लेनादेना नहीं हैं। हालांकि, ये भी कैमरे के समाने स्वीकारा कि अजितेश उनका दूर का रिश्तेदार है। साक्षी-अजितेश मामले पर CM योगी ने मांगी रिपोर्ट, कहीं राजनीतिक साजिश तो नहीं...? पढ़ें वायरल चैटिंग में क्या लिखा है विकास: Hello विधायक: बोलिए विकास जी, क्या हालचाल हैं आपके। विकास: ठीक हैं...ये सब हो क्या रहा है। मुझे पता चला कि आपने तो राजेश जी को हिलाकर रख दिया। विधायक: अभी आगे देखिये राजेश के साथ क्या-क्या होता है। विकास: ऐसा मत करिए, सब लोगों ने देख लिया है कि उसका क्या हाल हो रखा है। विधायक: विकास जी, उसको अभी आत्महत्या करनी पड़ेगी। उसने मेरे से पंगा लेकर बहुत बड़ी गलती कर दी है। विकास: इज्जत के साथ नहीं, दूसरे हिसाब से बदला ले लीजिए, ऐसा काम मत करिए। विधायक: इसका मतलब आप भी बहुत बड़े शुभचिंतक हैं राजेश मिश्रा के। विकास: कल अगर यही आपके और आपकी बेटी से साथ होगा तो.... विधायक: ज्यादा ओवर मत करिए मेरे से विकास जी...जिसको जो उखाड़ना है मेरा, करके दिखाए। विकास: ऐसी बात मत करिए श्याम बिहारी जी....वार सामने से करना चाहिए। उखाड़ने की हिम्मत तो इस तरह है कि आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। गौरतलब है कि आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साक्षी और अजितेश की शादी को कानूनी बताते हुए विधायक राजेश मिश्रा को फटकार लगाई। साक्षी की सुरक्षा मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने का भी आदेश दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget