एक्सप्लोरर

सीएम योगी बोले- AMU में नहीं होने देंगे ऑक्सीजन की कमी, कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी शुरू

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एएमयू में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी. योगी ने एएमयू के शिक्षकों और कर्मचारियों के निधन पर दुख भी जताया.

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अलीगढ़ पहुंचकर कोविड व्यवस्थाओं का जायजा लिया. योगी ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन आपूर्ति में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी. एएमयू के शिक्षकों और कर्मचारियों के निधन पर दुख जताते हुये मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि परिसर में टीकाकरण अभियान तेज होगा और इससे स्थिति में सुधार होगा. उन्होंने कहा कि एएमयू अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति बुधवार को शुरू हो गयी है और इसमें किसी तरह कमी नही होने दी जायेगी.

कोविड सक्रिय संक्रमण मामलो में कमी- योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अलीगढ़ मंडल में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि पिछले सप्ताह उससे पहले के सप्ताह की तुलना में कोविड सक्रिय संक्रमण मामलो में कमी हुई है. उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ दिनो में पूरे राज्य में संक्रमण के उपचाराधीन मामलों में कमी पायी गयी है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिये आवश्यक कदम उठाये गये हैं. 

"तीसरी लहर की तैयारियां शुरू"
मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुये प्रदेश सरकार ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं. उन्होंने कहा कि शुरूआत में ऑक्सीजन आपूर्ति में कमी इसलिये आयी क्योंकि पिछले महीने ऑक्सीजन की मांग अचानक 300 मीट्रिक टन से बढ़ एक हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन हो गयी.

बता दें कि योगी अलीगढ़ जिले के अधिकारियों और एएमयू के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. एएमयू में पिछले तीन हफ्तों में कई अवकाश प्राप्त शिक्षकों, मौजूदा शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों की मौत कोरोना या उससे मिलते जुलते लक्षणों वाली बीमारियों से हो गयी थी.

ये भी पढ़ें:

यूपी: कोरोना काल में ऐसे बच्चों की मदद करेगी योगी सरकार, भोजन से लेकर इलाज और शिक्षा मिलेगी

यूपी: नदियों में शव बहाने को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, हाईकोर्ट के जज से जांच कराने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget