एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: CM तीरथ सिंह रावत ने की कोविड-19 हालात की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशानिर्देश

उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है. ऐसे में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड-19 के लिए अस्पताल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार जनता के लिए, जनता के साथ मज़बूती से खड़ी है.

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड-19 के लिए अस्पताल सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि प्रदेश में महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन, दवाइयां और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार अपने सारे संसाधनों के साथ पूरी निष्ठा से प्रदेश की जनता की हरसंभव मदद करने और बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार जनता के लिए, जनता के साथ मज़बूती से खड़ी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों के अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन, दवाइयां और अन्य जरूरी उपकरण हैं.

रावत ने पहले यहां इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया. इस केन्द्र की क्षमता फिलहाल 450 बिस्तरों की है, जबकि यहां 500 बिस्तर और बढ़ाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री रावत ने कोविड केयर सेंटर में लोगों को आवश्यक सामग्री की किट और खाने की नि:शुल्क व्यवस्था करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने सरकारी दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल का भी जायजा लिया और कोरोनेशन अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए.

राज्य में लगातार बढ़ रहा कोरोना का कहर 

बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं, इस संक्रमण के रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने कड़े नियम लागू किए हैं. प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने दिशानिर्देश देकर बताया कि अब पूरे राज्य में हर रविवार को कर्फ्यू रहेगा और साथ ही सप्ताह के बाकी छह दिनों में शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा.

ये भी पढ़ें :-

दिल्ली में यहां पर मिल रही है फ्री में ऑक्सीजन, दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

Maharashtra Lockdown Guidelines: महाराष्ट्र में नई पाबंदियों की घोषणा की गई, जानें नए और सख़्त नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget