एक्सप्लोरर

UCC Draft: दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की PM मोदी से मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात?

Pushkar Singh Dhami Delhi Visit: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान यूनिफॉर्म सिविल कोड समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में कॉमन सिविल कोड का ड्राफ्ट बनाने वाली कमेटी का काम पूरा हो गया है. बीजेपी ने 12 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दोबारा सत्ता में आने पर कॉमन सिविल कोड लागू करने का वादा किया था. विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता ने बीजेपी को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का अवसर दिया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यूसीसी पर कहना है कि जनता से किए गए वादे को निभाने जा रहे हैं. कॉमन सिविल कोड का मसौदा बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार दिल्ली दौरे पर आए.

पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा

दौरे के क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान यूनिफॉर्म सिविल कोड समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कई मुद्दों पर चर्चा हुई. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पूरे देश में एक कानून लागू करना चाहती है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को बाबा नीब करौरी का मोमेंटो और उत्तराखंड का चावल भेंट किया. मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात को सार्थक बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जोशीमठ में प्रभावित लोगों के लिए सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को चार धाम यात्रा की जानकारी दी गई. बताया गया कि अब तक 34 लाख तीर्थयात्री यात्रा कर चुके हैं.

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पीएम मोदी के साथ मुलाकात में कांवड़ यात्रा भी चर्चा का मुद्दा बना. बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं. उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के विकास का मुद्दा उठाया. शनिवार को उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी. सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को देने का अनुरोध किया. 

UP Politics: बीजेपी को हराने के लिए शिवपाल सिंह यादव का बड़ा एलान, कहा- 'अखिलेश के साथ मिलकर बनाएंगे रणनीति'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget