एक्सप्लोरर

सीएम धामी का बड़ा कदम, उत्तराखंड में निजी बस यात्रियों को भी मिलेगा दुर्घटना बीमा

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को सचिव परिवहन को निर्देश दिए कि सरकारी और निजी बसों के मुआवजे में समानता लाने के लिए 10 दिनों के भीतर एक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए.

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार राज्य में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले जनहानि के मामलों में राहत प्रदान करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी और निजी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को समान रूप से दुर्घटना बीमा और आर्थिक सुरक्षा का लाभ देने का निर्देश दिया है. इससे राज्य में निजी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी दुर्घटना के दौरान राहत राशि का लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को सचिव परिवहन को निर्देश दिए कि सरकारी और निजी बसों के मुआवजे में समानता लाने के लिए 10 दिनों के भीतर एक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए. वर्तमान में उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और सड़क सुरक्षा कोष से कुल 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है. इसके अतिरिक्त, परिवहन निगम की ओर से 5 लाख रुपए की अतिरिक्त दुर्घटना प्रतिकर राशि प्रदान की जाती है. अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि निजी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी यही नियम लागू होगा. इससे निजी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के परिजनों को भी दुर्घटना के दौरान कुल 10 लाख रुपए की राहत राशि मिलेगी.

सड़क दुर्घटना से परिवारों को असहनीय कष्ट- सीएम धामी
सीएम धामी ने सड़क सुरक्षा नियमावली को जल्द ही कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि से परिवारों को असहनीय कष्ट का सामना करना पड़ता है. ऐसे में राहत राशि में असमानता नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही, सड़कों पर सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न कदम उठाए जाएंगे.

सीएम धामी ने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा और बसों की फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए कई निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सड़कों पर इन्फोर्समेंट बढ़ाने, बसों के फिटनेस परीक्षण तेज करने, ड्राइवरों की ड्राइविंग क्षमता और स्वास्थ्य परीक्षण करने जैसे कदम उठाए जाएं. साथ ही, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शेष क्रैश बैरियर लगाने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाए.

सरकारी और निजी बसों के यात्रियों को समान राहत 
सरकार का उद्देश्य सरकारी और निजी बसों के यात्रियों को समान राहत प्रदान करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ित परिवारों को सहायता राशि देने में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए. यह कदम राज्य में परिवहन सेवाओं की सुरक्षा और यात्रियों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है.

उत्तराखंड सरकार का यह निर्णय निजी और सरकारी बसों के यात्रियों के लिए राहतकारी साबित होगा. इससे न केवल पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि राज्य में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और परिवहन सेवाओं में सुधार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.

यह भी पढ़ें- हर्षा रिछारिया पर एक और महामंडलेश्वर ने उठाया सवाल, कहा- अगर उन्हें ये सब करना है तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget