एक्सप्लोरर

दो पक्षों के बीच में जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने किया बीच-बचाव तो हुआ ये हाल

पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में संघर्ष होता रहा। इस पर पुलिस ने लाठी फटकारी। सिर में लाठी लगने से मोहल्ले के ही युवक वासु का सिर फट गया, जिससे लोग तैश में आ गए। लोगों ने पुलिस को घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

मेरठ, एबीपी गंगा। ब्रह्रमपुरी थाने के सामने स्थित आलोक विहार में मकान बनाने के विवाद में दो पक्षों में बुधवार को खूनी संघर्ष हो गया। पथराव के बीच दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे भी चले जिसमें के छह से अधिक लोग घायल हो गए। झगड़ा शांत कराने की कोशिश में एक पक्ष ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इसमें दो दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लोगों ने किया विरोध

विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब आलोक विहार निवासी विनोद मनोठिया पुत्र फकीरा के मकान में निर्माणकार्य चल रहा है। विनोद घर के सामने ही स्थित दूसरे घर को मिलाने के लिए छतों को आपस में जोड़ रहा है। इसका कॉलोनी के लोग विरोध कर रहे हैं। पूर्व में शिकायत होने पर पुलिस ने काम रुकवा भी दिया था। आरोप है कि बुधवार को विनोद ने फिर से काम शुरू करा दिया, जिसको लेकर कॉलोनी के ही राकेश पुत्र फकीरचंद ने विरोध कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।

पुलिस पर हमला

पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की। पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में संघर्ष होता रहा। इस पर पुलिस ने लाठी फटकारी। सिर में लाठी लगने से मोहल्ले के ही युवक वासु का सिर फट गया, जिससे लोग तैश में आ गए। लोगों ने पुलिस को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इसमें ब्रह्रमपुरी थाने के एसएसआइ, भूमिया पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार व सिपाही सतेंद्र खटाना चोटिल हो गए।

दो पक्षों के बीच में जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने किया बीच-बचाव तो हुआ ये हाल

मुकदमा दर्ज

संघर्ष में राकेश पक्ष के अनिल, वासु, राकेश की मां कृष्णा और सुनीता पत्नी मोनी घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से विनोद के अलावा उसके पुत्र शिवराज व विवेक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से विनोद, शिवराज व विवेक के साथ ही दूसरे पक्ष के अनिल व वासु को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget