एक्सप्लोरर

Chitrakoot: चित्रकूट में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूली छात्रा को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में शनिवार को एक हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया जिन्हें समझाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को आना पड़ा. उनके द्वारा समझाने पर वे वापस जाने को तैयार हुए.

UP News: चित्रकूट (Chitrakoot) जिले में तेज रफ्तार गिट्टी से भरे डंपर ने स्कूल जा रही छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी है. डंपर की टक्कर से छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत (Student Died) हो गई. हादसे के बाद मौके से डंपर लेकर भाग रहे चालक की पुलिस ने घेर लिया जिससे डंपर भी अनियंत्रित होकर पलट गई. पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर अपनी मांगों को लेकर जाम लगा दिया है. मौके पर बड़े अधिकारियों के न पहुंचने पर आक्रोशित भीड़ ने थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है.

मामला सरधुआं थाना क्षेत्र के अर्की मोड़ का है जहां गौरी नाम की कक्षा नौ की छात्रा अपनी साइकिल से स्कूल जा रही थी तभी सामने से आ रहे हैं गिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर ने छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी चालक डंपर लेकर मौके से भागने लगा. हालांकि वह पुलिस की कार्रवाई में पकड़ा गया. उधर, छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे जाम कर दिया. ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों को समझाकर खुलवाया जाम

अपर पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को समझाया और तीन घंटे के बाद आखिरकार जाम खोल दिया गया. अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने डंपर की टक्कर से छात्रा की मौत की पुष्टि की है.  उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था, ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें -

New Year 2023: 'सभी को हक और सम्मान के साथ जीवन जीने...', अखिलेश यादव ने नए साल पर दिया खास संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget