एक्सप्लोरर

मैं अपना अपराध स्वीकार करता हूं और अपने कृत्य के लिए शर्मिन्दा हूं: चिन्मयानंद

चिन्मयानंद ने कहा कि, 'जब आपको सब पता ही चल गया है तो मुझे कुछ नहीं कहना। मैं अपना अपराध स्वीकारता हूं और अपने कृत्य के लिए शर्मिन्दा हूं।'

शाहजहांपुर, एजेंसी। विधि की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सहित चार लोगों को शुक्रवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार किया है। एसआईटी प्रमुख और पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चिन्मयानंद को मसाज (मालिश) की वीडियो क्लिपिंग भी दिखायी गई, जिसपर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'जब आपको सब पता ही चल गया है तो मुझे कुछ नहीं कहना। मैं अपना अपराध स्वीकारता हूं और अपने कृत्य के लिए शर्मिन्दा हूं।'

अरोड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि चिन्मयानंद को जेल भेज दिया गया है। उन पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। अधिकारी ने बताया कि चिन्मयानंद को गिरफ्तार करने से पहले एक डॉक्टर से सलाह भी ली गई। उन्होंने बताया कि एसआईटी ने मोबाइल कॉल डिटेल के डिजिटल रिकॉर्ड और टोल टैक्स प्लाजा के फुटेज हासिल किए और इस तरह एसआईटी कड़ी से कड़ी जोड़ कर इस मामले में यहां तक पहुंची है।

मैं अपना अपराध स्वीकार करता हूं और अपने कृत्य के लिए शर्मिन्दा हूं: चिन्मयानंद

अरोड़ा ने कहा कि, 'हमें पता लगा कि लड़की शाहजहांपुर से बरेली गई और फिर शिमला जाकर दिल्ली चली गई। इसके बाद लडकी की लोकेशन राजस्थान के दौसा में मिली।' अरोड़ा ने बताया कि एक जनवरी 2019 से लडकी ने संजय से लगभग 4200 बार फोन पर बात की जबकि उसने चिन्मयानंद से लगभग 200 बार बात की। पीड़िता और संजय के मैसेज भी देखे गए हैं जिनके जरिए ये संदेशों का आदान-प्रदान करते थे।

मैं अपना अपराध स्वीकार करता हूं और अपने कृत्य के लिए शर्मिन्दा हूं: चिन्मयानंद

एसआईटी प्रमुख ने बताया कि संजय सिंह, सचिन सेंगर, विक्रम उर्फ दुर्गेश ओर एक अनाम शख्स (मिस ए) के खिलाफ भी आईपीसी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। संजय, सचिन और विक्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश यादव ने दिखाया डेटा
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश ने दिखाया डेटा
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget