एक्सप्लोरर

तीन दिन से लापता बच्चा 70 फीट गहरे कुएं में मिला, सिपाही ने ऐसे बचाई जान

बच्चे का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे लेकर गया था. बच्चे का दावा है कि युवक ने ऊसे कुएं में फेंक दिया. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है.

फिरोजाबाद: 7 फरवरी को गायब एक 8 साल का बच्चा रोहित बुधवार को 70 फीट गहरे कुएं मिला. थाना टूंडला क्षेत्र में तैनात सिपाही शिव कुमार गौतम ने कुएं में रस्सी के जरिए उतर कर रोहित की जान बचाई.

पूरा मामला थाना टूंडला के गांव चूल्हावली का है जहां 7 फरवरी की शाम को 8 साल का रोहित गायब हो गया. उसके पिता विजय कुमार ने थाने में तहरीर दी और उसकी मिसिंग की तस्वीर भी छपवा दी.

वहीं तहरीर प्राप्त कर पुलिस बच्चे को ढूंढने में लग गई. कई तालाब और कई गड्डों को देखने के बाद जब पुलिस की नजर बनकट गांव के समीप बने कुएं पर पड़ी तो पुलिस को वहां बच्चा मिल गया.

70 फीट गहरे कुएं में उतरने का जज्बा गांव के लोगों में नहीं दिखा, तभी वहां मौजूद सिपाही शिव कुमार गौतम ने रस्सी के जरिए नीचे उतरे और अपनी कमर से बच्चे को बांधकर ऊपर लाकर उसकी जान बचाई. बच्चे को कुएं में गिरने की वजह से शरीर में चोट भी आई है, जिसका उपचार फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.

वहीं बच्चे को किसने गायब किया इसकी पुलिस गहराई से तफ्तीश कर रही है. बच्चे का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले युवक सूरज उसे लेकर गया था और उसने ही उसे कुएं में फेंका है. पुलिस सूरज की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी के बाद यह बात साफ होगी कि आखिर बच्चे की हालत ऐसी क्यों की गई और सूरज बच्चे को क्यों मारना चाहता था.

विजय कुमार, सूरज के पिता ने बताया कि रविवार को मेरा बच्चा गायब हुआ था. हम ने पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमारे बच्चे को ढूंढ लिया है. पुलिस की मदद से बच्चा मिला है. जो मेरा बच्चा कह रहा है वह ठीक है.

अजय कुमार पांडे, एसएसपी फिरोजाबाद ने बताया की थाना टूंडला क्षेत्र चुलहवाली गांव से 7 फरवरी को एक बच्चा गायब हुआ था, तब से हमारी टीम सक्रिय थी और बच्चे की तलाश कर रही थी. हमें एक क्लू मिला और पता लगा कि वह बच्चा एक कुएं में पड़ा हुआ है.

एससपी फिरोजाबाद ने बताया कि हमारी पुलिस वहां पहुंची. कुआं 70 फीट गहरा था. किसी गांव वाले ने उस में उतरने का साहस नहीं दिखाया लेकिन टूंडला थाने में तैनात सिपाही शिवकुमार गौतम ने अपनी जान को जोखिम में डालकर और 70 फीट गहरे कुएं में उतरकर रस्सी के जरिए बच्चों को अपने पीठ पर बांधकर वहां से निकाला.

अजय कुमार पांडे ने कहा कि यह हमारे सिपाही का बहुत ही सराहनीय कार्य है और मैं सबसे कहूंगा कि वह भी सबकी मदद करने में आगे रहा करें. मैं सिपाही को 11 हजार रुपए का पुरस्कार देता हूं और और उनका सम्मान करता हूं. वहीं बच्चा कैसे गायब हुआ इसकी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

वृंदावन की पूर्व सभासद की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget