एक्सप्लोरर

गोरखपुर में बोले सीएम योगी, योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए उन्हें जनता से जोड़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारी ऊर्जा के प्रतीक हैं। उनके लिए प्रदेश सरकार ने कई कार्यक्रम लागू किए हैं। पिछले ढाई साल में दो लाख 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

गोरखपुर, भाषा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान सीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं को जनता से जोड़ें क्योंकि जब जनता किसी योजना से जुड़ती है, उसे अपना मानती है, तभी उसका असर बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि गांवों में युवाओं के विकास के लिए खेलकूद के मैदान और ओपन जिम विकसित किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से बच्चे स्वस्थ रहेंगे और समाज तथा सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारी ऊर्जा के प्रतीक हैं। उनके लिए प्रदेश सरकार ने कई कार्यक्रम लागू किए हैं। पिछले ढाई साल में दो लाख 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। योगी गीडा के गैलेंट इस्पात की तरफ से गोद लिए गए पूर्व माध्यमिक विद्यालय, ग्राम बसिया व द्रोपदी देवी गीता देवी विद्यालय, लुचुई के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम युवाओं का कौशल निखार रहे हैं। इससे देश और दुनिया में जहां भी रोजगार की सम्भावनाएं बनेंगी, उन्हें रोजगार प्राप्त हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसमें प्रत्येक उद्योग अपने क्षेत्र से जुड़े आईटीआई या कौशल विकास केन्द्र को अपने साथ जोड़ेगा और युवाओं को अप्रेंटिसशिप देगा। इसके लिए सरकार द्वारा चिन्हित युवाओं को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह का आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास और वोकेशनल शिक्षा से जुड़े युवा आर्थिक स्वावलंबन की तरफ बढ़ें, इसके लिए प्रत्येक जनपद में अप्रेंटिस योजना के लिए युवा हब बनाने की सरकार ने बजट में व्यवस्था की है। इसके साथ ही 40 लाख से अधिक युवाओं को प्रदेश में हुए निवेश और परम्परागत उद्यमों में रोजगार के साथ जोड़ा गया है। योगी ने कहा कि सरकार द्वारा विकास की योजनाओं में तेजी लाने और ढांचागत विकास के कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार बेसिक शिक्षा परिषद के एक करोड़ 80 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म, बैग, किताबें, स्वेटर आदि उपलब्ध करा रही है। एक लाख 20 हजार से अधिक बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'जेवर अब जंगलराज नहीं मंगलराज की पहचान, देश के 55% मोबाइल नोएडा में बन रहे'
CM योगी बोले, 'जेवर अब जंगलराज नहीं मंगलराज की पहचान, देश के 55% मोबाइल नोएडा में बन रहे'
Bijnor News: रील बनाने की सनक, मरे हुए सांप को मुंह में डाला, हालत बिगड़ी तो पहुंचा अस्पताल
बिजनौर: रील बनाने की सनक, मरे हुए सांप को मुंह में डाला, हालत बिगड़ी तो पहुंचा अस्पताल
बिहार: एनकाउंटर केस में होगी राहुल गांधी की एंट्री? कांग्रेस नेता ने कहा- 'भरत तिवारी वीर था'
बिहार: एनकाउंटर केस में होगी राहुल गांधी की एंट्री? कांग्रेस नेता ने कहा- 'भरत तिवारी वीर था'
हरदोई: पत्नी के सामने प्रेमिका को घर लाया पति, सुबह एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
हरदोई: पत्नी के सामने प्रेमिका को घर लाया पति, सुबह एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget