एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा में अबतक 47 श्रद्धालुओं की मौत, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

Uttarakhand Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा के दौरान अब तक 47 श्रध्दालुओं की मौत हो चुकी है. साथ ही कांग्रेस का आरोप है कि सरकार चारधाम यात्रा को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है

Char Dham Yatra 2022: चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) के दौरान लगातार मौतों की खबरें सामने आ रही हैं. तीन मई से शुरू होने वाली इस यात्रा में अब तक 47 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जो एक चिंता का विषय है. ऐसे में विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रही है. कांग्रेस (Congress) का आरोप है कि सरकार चारधाम यात्रा को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है. चारधाम यात्रा में होने वाली 47 मौतों में से  20 केदारनाथ, 15 यमुनोत्री, 8 बद्रीनाथ और चार मौतें गंगोत्री धाम में हुई हैं.

कांग्रेस के संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पर निशाना साधते हुए कहा कि पर्यटन मंत्री चारधाम यात्रा को लेकर अगर गंभीर होते, तो केदारनाथ और बद्रीनाथ की जिम्मेदारी उनसे छीनकर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल को देने की जरूरत नहीं होती. जोशी ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर एक्सपर्ट डॉक्टरों की कमी है और सरकार बिल्कुल भी यात्रा को लेकर गंभीर नहीं है. 

विपक्षी पार्टियां लगा रही बदइंतजामी के आरोप

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को खाने-पीने से लेकर रहने की जगह के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है और श्रद्धालुओं से लेकर विपक्षी पार्टियां भी सरकार पर बदइंतजामी के आरोप लगा रही हैं. वहीं, लगातार हो रही मौतों को लेकर सरकार पर कुव्यवस्था के लग रहे आरोपों को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खारिज कर दिया है.  सीएम धामी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि चारधाम में तीर्थयात्रियों की मौत की वजह अव्यवस्था नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं.  धामी ने दावा किया कि उनकी सरकार यात्रा को सरल बनाने की पूरी कोशिश में जुटी हैं. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ जनता की भी है.

यह भी पढ़ें:-

Kedarnath Dham: केदारनाथ पैदल मार्ग पर अब रोटेशन से किया जाएगा घोड़े-खच्चरों का संचालन, अब तक कट चुके हैं इतने चालान

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में कुत्ता लेकर की पूजा-अर्चना, अब मंदिर समिति ने की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget