एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव के साथ आए चंद्रशेखर आजाद, मंगेश यादव एनकाउंटर पर किया बड़ा दावा

Chandrashekhar Azad: नगीना सांसद ने यूपी तक से बात करते हुए सुल्तानपुर मामले पर खुलकर बात की और कहा कि पुलिस सरकार के अधीन है सरकार जो कहेगी पुलिस वो करेगी.

Chandrashekhar Azad: उत्तर प्रदेश में मंगेश यादव के एनकाउंटर के लेकर सियासत गरम हैं. सपा ने इस एनकाउंटर में पुलिस के दावे और भूमिका पर सवाल उठाए हैं. जिस पर आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया सामने आई है. चंद्रशेखर ने मंगेश एनकाउंटर पर कहा कि पुलिस सरकार के अधीन होती है इसलिए सरकार पुलिस से कुछ भी करवा सकती है., 

नगीना सांसद ने यूपी तक से बात करते हुए सुल्तानपुर मामले पर खुलकर बात की और कहा कि पुलिस सरकार के अधीन है सरकार जो कहेगी पुलिस वो करेगी. पुलिस की कार्रवाई पर शक इसलिए भी होता है कि बहुत सारे एंकाउंटर हुए हैं अगर उनका रिकॉर्ड निकाला जाए तो उनमें बहुत सारे यादव है, दलित समाज हैं, मुस्लिम है और जिन पर मुख्यमंत्री पर कृपा है या उनके स्वजातीय लोग है वो कम हैं. 

पुलिस की भूमिका पर बोले चंद्रशेखर
उन्होंने कहा कि इसका मतलब सामने अगर यादव, दलित और मुसलमान होता है तो पुलिस की गोली तेजी से सीना चीरते हुए निकलती है और जब कोई अपराधी सरकार से ताल्लुक रखने वाला है तो पुलिस गोली चलना तो दूर उसे गिरफ्तार भी नहीं करती. मैं गोली और बुलडोजर व्यवस्था के खिलाफ हूं. 

चंद्रशेखर ने कहा कि मैं पुलिस का सम्मान करता हूं. लेकिन, बहुत सी ऐसी घटनाएं हैं जिसमें व्यक्ति दस-दस साल तक जेल में रहता है और पता चलता है कि वो निर्दोष है. उन्होंने खुद पर लगे मुक़दमों का ज़िक्र करते हुए कहा कि जिन मामलों में मुझपर कार्रवाई की गई मुझे 16-16 महीने में जेल में रखा गया उन सब में मैं बरी हो जाऊंगा क्योंकि वो सब झूठे हैं. लेकिन ये 16 महीने कैसे वापस आएंगे. 

नगीना सांसद ने सवाल उठाए कि अगर पुलिस व्यवस्था इतनी ही अच्छी है, जितना मुख्यमंत्री कहते हैं तो राज्य में इतनी बेटियों पर जुल्म, ज्यादती और अन्याय क्यों हो रहा है. फ़र्रुखाबाद में क्या हुआ? दो बच्चियां लटकी मिली और पुलिस ने उसे आत्महत्या बता दिया. उनके परिवार के बयान कैसे बदल गए. उनके पिताओं को हताश निराश देखा तो ये कैसे हुआ? जब पुलिस अच्छा काम करेगी तो उनकी तारीफ होगी लेकिन अगर लोगों पर अन्याय करेगी तो उसकी आलोचना होगी. 

'अरे जिलाधिकारी की भाषा छोड़िये…', नोएडा DM की आपत्तिजनक पोस्ट पर नेहा सिंह राठौर ने किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget