एक्सप्लोरर

Chamoli Glacier Burst: जानें- उत्तराखंड में मची तबाही का सच, वैज्ञानिक डॉ डीपी डोभाल ने कही ये बात

चमोली में धौली गंगा नदी के ओरिजन नंदा देवी के पहाड़ों पर पिछले 2 से 5 फरवरी तक भारी बर्फबारी हुई थी. जिसके चलते पहाड़ों पर भारी बर्फ जमा हो गई थी. इसके बाद जब 6 फरवरी को मौसम खुला तो बर्फ का पूरा हिस्सा नीचे खिसक गया.

देहरादून: चमोली जिले के जोशीमठ में रविवार को आई आपदा की असल वजह जानने को लेकर वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी ने दो वैज्ञानिकों की टीमों को स्टडी के लिए रवाना कर दिया है. यही नहीं इस आपदा को लेकर तमाम वैज्ञानिक अपने-अपने अलग तथ्य भी रख रहे हैं. वाडिया इंस्टीट्यूट के पूर्व हिमनद वैज्ञानिक डॉ डीपी डोभाल के अनुसार ये आपदा हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण हुई है.

नीचे खिसक गया बर्फ का हिस्सा बता दें कि चमोली में आई इस आपदा के कारणों को लेकर सभी तकनीकी पहलुओं पर काम शुरू हो गया है. आपदा के कारणों का पता लगाने के लिए उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से केंद्र सरकार ने इसरो को चार्टर लागू करने के लिए अनुरोध किया गया था. जिसके बाद इसरो ने अंतराष्ट्रीय चार्टर लागू किया. इसरो को अमेरिकन प्राइवेट सेटेलाइट कंपनी से मिली तस्वीरों से चौंकाने वाली जानकारी मिली है. पता लगा है कि चमोली में धौली गंगा नदी के ओरिजन नंदा देवी के पहाड़ों पर पिछले 2 से 5 फरवरी तक भारी बर्फबारी हुई थी. जिसके चलते पहाड़ों पर भारी बर्फ जमा हो गई थी. इसके बाद जब 6 फरवरी को मौसम खुला तो बर्फ का पूरा हिस्सा नीचे खिसक गया.

2 से 5 फरवरी तक हुई थी बर्फबारी इसरो की तरफ से जारी किए गए इंटरनेशनल चार्टर के बाद जानकारी मिली है कि अमेरिकन की प्राईवेट अर्थ ईमेज कंपनी "प्लेनेट लैब" जोकि सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया बेस्ड है, उसका सेटेलाइट आपदा क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था. सेटेलाइट कंपनी "Planet lebs" से आई इमेज में ये साफ हो गया है कि विगत 2 से 5 फरवरी तक हुई बर्फबारी से ताजा बर्फ ग्लेशियर के चट्टान वाले हिस्से पर जमनी शुरू हो गई थी, जो मौसम साफ होने के बाद एक साथ नीचे फिसल गई. तापमान बढ़ने की वजह पिघलने लगी बर्फ वैज्ञानिक डॉ डीपी डोभाल ने बताया कि सर्दियों के मौसम में अमूमन बर्फबारी होती है लेकिन इस सीजन उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कम बर्फबारी हुई है. यही नहीं कुछ दिनों पहले तक हिमालय क्षेत्र पर बर्फबारी नहीं हुई थी लेकिन अचानक कुछ दिनों पहले ही उच्च हिमालई क्षेत्रों पर बर्फबारी हुई. कुछ घंटे बर्फबारी के बाद ही मौसम साफ होगा ऐसे में जो बर्फबारी हुई थी उसे कंपैक्ट होने का टाइम नहीं मिला और तापमान बढ़ने की वजह से ये पिघलने लगी.

Chamoli Glacier Burst: जानें- उत्तराखंड में मची तबाही का सच, वैज्ञानिक डॉ डीपी डोभाल ने कही ये बात

ये है त्रासदी के पीछे की वजह डॉ डीपी डोभाल ने बताया कि हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद बर्फ अगर पिघलना शुरू हो जाए तो ये नीचे की तरफ फिसलने लगती है. हालांकि, ताजा बर्फ काफी सॉफ्ट होती है लेकिन जब ये बर्फ जब पिघलना शुरू होती है तो बेहद खतरनाक होती है. हिमालय के निचले क्षेत्रों में बहुत सारे लूज मटेरियल भी होते हैं जिन्हें ये बर्फ अपने साथ बहा ले जाती है. जोशीमठ में आई आपदा के दौरान भी यही हुआ. हाल ही में हुई बर्फबारी पिघली और वो अपने साथ बहुत सारा मटेरियल लेकर नीचे आ गई.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड त्रासदी: जल प्रलय में लखीमपुर के 34 लोग लापता, सभी तपोवन पावर प्रोजेक्ट में कर रहे थे काम

UP Coronavirus Update: 24 घंटे में 70 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 8 महीने बाद 100 से कम हुई संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget