एक्सप्लोरर

Chamoli: क्लास के बाद छात्रा को मैसेज कर सुनसान जगह बुलाकर की छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली में एक स्कूल टीचर द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ किए जाने की घटना पर पुलिस ने कार्रवाई की है. माता-पिता की ओऱ से शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.

UP News: चमोली (Chamoli) के गोपेश्वर में एक नामी प्राइवेट स्कूल के टीचर द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ (Molestation) करने का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है. उसे पुरसाडी जेल ले जाया गया है. इस घटना के बाद से जनपद में लोगों के अंदर भारी आक्रोश हैं जिसको देखते हुए आरोपी को न्यायलय में पेश करते वक्त भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.

यह बीते 17 नवंबर की घटना है. शिक्षक पर आरोप है कि उसने छुट्टी के बाद छात्रा को मोबाइल पर मेसेज कर गोपेश्वर स्थित पोखरी बैंड के पास किसी सुनसान जगह पर बुलाया. जहां वह पीड़िता से छेड़छाड़ करने लगा. पास बैठे स्थानीय लोगों ने घटना का विरोध किया तो आरोपी शिक्षक भाग खड़ा हुआ. छात्रा से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उसका शिक्षक है. छात्रा ने शिक्षक का मोबाइल नंबर भी स्थानीय लोगों को दिया. लोगों ने मोबाइल पर कॉल किया तो आरोपी शिक्षक ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने छात्रा को उसके घर तक पहुंचाया. मामला जब छात्रा के परिजनों तक पहुंचा तो उन्होंने चमोली के पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात की. छात्रा के परिजनों की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. 

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई
पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि थाना गोपेश्वर में पुलिस की संज्ञान में एक मामला आया था कि एक छात्रा के साथ उसी के स्कूल के शिक्षक द्वारा लगातार अभद्रता की जा रही है. पीड़िता ने अभद्रता का विरोध किया था. उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी थी. परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें -

Ghazipur: पीएम को लेकर 'रावण' वाले बयान पर गिरिराज सिंह का मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब, क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget