एक्सप्लोरर

हमीरपुर: खनन घोटाले की जांच जारी, सीबीआई ने डीएम और एडीएम से की पूछताछ

हमीरपुर में हुए खनन घोटाले में जैसे-जैसे सीबीआई की जांच तेज होती जा रही है वैसे-वैसे कई आईएएस अफसर इसमें फंसते जा रहे हैं। मामले में सीबीआई ने डीएम और एडीएम से भी पूछताछ की है।

हमीरपुर, एबीपी गंगा। यूपी के हमीरपुर जिले में 9 सौ करोड़ से अधिक के अवैध खनन की जांच कर रही सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम का हमीरपुर मे आज तीसरा दिन है। बुधवार को सपा एमएलसी रमेश मिश्रा के मुनीम जयकरन सिंह को तलब करके लगभग 5 घंटे पूछताछ की गई। वही, देर शाम सीबीआई टीम ने खनिज विभाग में छापा मारा और जरुरी दस्तावेजों को साथ ले गई। सीबीआई ने खनिज विभाग से निकलते ही एडीएम और डीएम से मुलाकात कर वर्ष 2012 में हुए मौरंग के पट्टों के दस्तावेज मांगे हैं।

जैसे-जैसे सीबीआई की जांच तेज होती जा रही है वैसे-वैसे कई आईएएस अफसर इसमें फंसते जा रहे हैं। सीबीआई ने छापा मारकर पहले तो जरुरी दस्तावेज अपने साथ लिए फिर वर्ष 2012 में हुए खनन पट्टों की फाइल खनिज विभाग से कैम्प कार्यालय में भेजने को कहा है। वंहा से निकलकर सीबीआई एडीएम ऑफिस पहुंची जहां करीब 15 मिनट एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव से पूछताछ की। हमीरपुर के वर्तमान डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी से उनके कार्यालय में सीबीआई ने पहुंचकर उनसे वर्ष 2012 हमीरपुर डीएम पद पर तैनात रहे जी श्रीनिवास लू के बारे जानकारी ली और उनके आवास के बारे में पूछताछ की।

हमीरपुर: खनन घोटाले की जांच जारी, सीबीआई ने डीएम और एडीएम से की पूछताछ

सीबीआई ने कई मौरंग माफियाओं और कारोबारियों को दिल्ली से नोटिस भेजा था लेकिन उनमें से करीब एक दर्जन नोटिस बैरंग लौट आये। जिस पते पर ये नोटिस भेजे गये वहां नोटिस के नाम के लोग मौजूद नहीं मिले जिस कारण नोटिस रिसीव नहीं हो सके। वहीं अब नोटिस भेजने की जिम्मेदारी पुलिस को दी है। वहीं, दूसरी ओर अवैध खनन से जुड़े लोगों ने जो नंबर सीबीआई को दिए थे उनमें कई नंबर बंद हो गये हैं जिससे सीबीआई को जानकारी जुटाने और उन्हें बुलाने में समस्या हो रही है। फिलहाल सीबीआई की कार्रवाई से मौरंग माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है।

हमीरपुर: खनन घोटाले की जांच जारी, सीबीआई ने डीएम और एडीएम से की पूछताछ

सपा शासन काल में हुए 9 सौ करोड़ के खनन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने 2 दिन पहले फिर हमीरपुर में डेरा डाल है। इससे पहले जून 2019 में सीबीआई की टीम ने सपा एमएलसी रमेश मिश्रा सहित 11 खनन माफियाओं के ठिकानो में छापा मारा था। सीबीआई ने पूर्व आईएएस बी चंद्रकला समेत 11 लोगों को मुख्य आरोपी बनाया है और 63 को इसमें वादी बनाया था। इस बार फिर सीबीआई ने 78 खनन कार्य से जुड़े लोगों को नोटिस दिया है और उन्हें अपने समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget