एक्सप्लोरर

Basti Corruption News: भ्रष्टाचार के मामले में चार सचिव समेत पूर्व प्रधान पर गिरी गाज, केस दर्ज

Basti News: बस्ती में भ्रष्टाचार के आरोप में चार सचिवों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. साथ ही पूर्व प्रधान के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.

Basti DM News: बस्ती में भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है. जिलाधिकारी जनता के हक का पैसा डकारने वाले भ्रष्ट (Corruption in Basti) अधिकारियों पर कार्यवाही कर रही हैं. उनके निर्देश पर कुदरहा ब्लॉक के दैजी ग्राम पंचायत में तैनात चार सचिव समेत पूर्व प्रधान पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है. डीपीआरओ के आदेश पर लालगंज थाने में धन निकासी का अभिलेख तैयार न करने, स्थानांतरण के बाद प्रतिस्थानी को लिखित चार्ज न देने, पीएफएमएस व्यवस्था लागू होने के बावजूद चेक से भुगतान करने और ग्राम निधियों के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में चार सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं दोषी पूर्व प्रधान के खिलाफ भी जिलाधिकारी स्तर से कारण बताओ नोटिस भेजने की कार्यवाही की गई है.

डीपीआरओ को अवगत कराया गया था कि 15 अगस्त 2019 के बाद ग्राम पंचायतों के खाते से पीएफएमएस को छोडकर अन्य माध्यमों से भुगतान पर रोक लगी है. इसके बाद भी ब्लॉक के दैजी ग्राम पंचायत में सचिवों द्वारा चेक से भुगतान किया जा रहा है. मामला सामने आने के बाद डीपीआरओ ने 7 जुलाई को आदेश जारी कर ग्राम पंचायत में तैनात सचिवों को बिल वाउचर्स व सबूतों के साथ कार्यालय आने को कहा था, लेकिन एक भी सचिव उपस्थित नहीं हुआ.

सचिवों के लिखित बयान व विभागीय जांच में ग्राम सचिव हरिओम पाल, वीरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार राव व अखिलेश कुमार चौधरी को दोषी मानते माना गया. डीएम और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने जिला विकास व जिला पंचायत राज अधिकारी को अपने स्तर से कार्यवाही करने का निर्देश दिया. दोषी पूर्व ग्राम प्रधान बेचन प्रसाद के खिलाफ भी जिला अधिकारी स्तर से कारण बताओ नोटिस भेजने को कहा.

सीडीओ राजेश प्रजापति ने बताया की मनरेगा में मनमानी करने वाले दोषियों को कतई बख्शा नहीं जायेगा. जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की गई है. एसपी ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है, विवेचना में जो तथ्य सामने आयेंगे कार्यवाही होगी.

ये भी पढ़ें:

Varun Gandhi का बड़ा बयान- किसानों का दूंगा साथ, अन्याय के खिलाफ हमेशा उठाता हूं आवाज

Narendra Giri Death: नरेंद्र गिरि की मौत पर राम विलास वेदांती ने उठाए कई सवाल, जानिए क्या-क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल
बाराबंकी: अस्पताल पर बच्चेदानी निकालने का आरोप, महिला ने SP से की शिकायत
बाराबंकी: अस्पताल पर बच्चेदानी निकालने का आरोप, महिला ने SP से की शिकायत
अलीगढ़: नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, FIR ना होने पर उठे सवाल
अलीगढ़: नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, FIR ना होने पर उठे सवाल
'एयर शो नरेंद्र मोदी शो न बन जाए', MLC चुनाव के बीच सपा सांसद का तंज
'एयर शो नरेंद्र मोदी शो न बन जाए', MLC चुनाव के बीच सपा सांसद का तंज

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget