एक्सप्लोरर

Auraiya News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- 'कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती है, BJP....'

UP News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत का मान विदेशों में भी बढ़ाया है और सपना साकार किया है.आज भारत का नाम विदेशों में बड़े ही गर्व और मान सम्मान से लिया जाता है.

Auraiya News: औरैया (Auraiya) जिले के ब्लॉक में एक कार्यक्रम में पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित जिलाधिकारी और एसपी की मौजूदगी में सबसे पहले 30 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया. इसके बाद सभी ने राष्ट्रीय गीत गाया और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ना सिर्फ सफाई कर्मियों के पैर धोए बल्कि आदिवासी जाति की महिला को राष्ट्रपति बनाया. कांग्रेस पार्टी और अन्य पार्टियां जातिगत परिवारवाद करती है, जबकि बीजेपी पार्टी इन सब से कोसों दूर है.

औरैया पहुंचे जल शक्ति मंत्री और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को कार्यक्रम से पहले पुलिस ने ब्लॉक परिसर के अंदर गारद सलामी दी. गारद सलामी के बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 30 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया. इसके बाद राष्ट्रगान करते हुए कार्यक्रम में पहुचकर महिलाओं की गोदभराई करते हुए बच्चे को गोद मे लेकर दूध पिलाया. वहीं बीजेपी की तारीफ करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मै गलत कर सकता हूं, अधिकारी गलत कर सकते हैं, मगर सीएम योगी और पीएम गलत नहीं हैं, वह ईमानदारी से सेवा करना चाहते हैं. 

पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में बढ़ा देश का सम्मान
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरीके से स्वतंत्रता सेनानियों ने सपना देखा था, पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ रहा है और स्वतंत्रता सेनानियों ने तिरंगा के लिए सीने पर गोलियां खा ली और देश के लिए शहीद हो गए, आज उन्हीं की याद में तिरंगा झंडा को फहराया गया है. अब हिंदुस्तान ही नही बल्कि दुनिया की धरती पर जब उतरते हैं, तो भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा लगता है और जब विक्टोरिया महल में प्रवेश करते है तो इसी विक्टोरिया महल में वंदे मातरम भारत माता जय का नारा लगता है.

कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करती है, जबकि बीजेपी इन सब से कोसों दूर है. जल शक्ति मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत का मान विदेशों में भी बढ़ाया है और सपना साकार किया है. आज भारत का नाम विदेशों में बड़े ही गर्व और मान सम्मान से लिया जाता है.

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि पहले स्थिति थी कि देश के अंदर, राज्य के अंदर 5  बजे के बाद दुकान मकान बंद कर दी जाती थी और बेटियां सड़कों पर नहीं दिखाई देती थी. आज रात 12 बजे तक किसी शादी में आराम से आ जा सकती हैं. ये सारे सपने सीएम योगी और पीएम मोदी ने सच करके दिखाएं हैं. वहीं अच्छी अच्छी सड़के गड्ढा मुक्त हुई है. उन्होंने बताया कि मुझे सिंगापुर में एक युवक मिला, उसने बताया कि मैं काशी घूमने गया था और गलती से मैंने हजार रुपए ई रिक्शेवाला को दे दिया, उसने 500 रुपए वापस कर दिए जिससे देश का सम्मान बढ़ा.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: मोहन भागवत के बयान पर बहस तेज, महंत राजू दास बोले- 'समाज को बांटने की कोशिश न करें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

Embed widget