एक्सप्लोरर

दीपावली की रात ट्रेन की चपेट में आने से केबिन मैन की मौत, परिवार में मातम

नरेश जब ड्यूटी पूरी कर स्टेशन पर अपनी हाजिरी लगाने गए थे तो अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिसके बाद उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बागपत, एबीपी गंगा। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ड्यूटी से वापस लौटते समय कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आने से केबिन मैन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने कर्मचारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

रमाला थानाक्षेत्र के कासिमपुर खेड़ी गांव के रहने वाले 55 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र श्रीचंद रेलवे में केबिन मैन के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के 'बी' केबिन पर थी। नरेश कुमार घर से रविवार को केबिन पर ड्यूटी करने गयए थे।

नरेश जब ड्यूटी पूरी कर पैदल ही वापस लौटकर स्टेशन पर अपनी हाजिरी लगाने गए थे तो अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिसके बाद उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

स्टेशन मास्टर मोहम्मद शमीम ने परिजनों व जीआरपी को हादसे की जानकारी दी। जीआरपी मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोमवार को कर्मचारी के शव को गांव में लाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हादसे के बाद नरेश के घर में कोहराम मचा हुआ है। दीपावली के त्योहार पर नरेश के घर और गांव में मातम छा गया। नरेश कुमार के दो बेटे व चार बेटी हैं। पत्नी बिरो देवी बार-बार बेहोश हो रही हैं।

death

जीआरपी थाना बड़ौत के इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की देर रात हरिद्वार से उदयपुर सिटी ट्रेन सहारनपुर की ओर से आरही थी। इसी दौरान नरेश ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget