एक्सप्लोरर

UP: बुलंदशहर के दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

बुलंदशहर में एक बार फिर से जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की खबरें सामने आई हैं. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में ख़ाकी अपराधियों के लिए काल बनती नज़र आ रही है. यहां पुलिस की कुछ ही घंटों के अंतराल में बदमाशों से दो अलग अलग इलाकों में मुठभेड़ हो गई. देर रात गुलावठी पुलिस ने हापुड़ निवासी गोकश जमील को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. वहीं सिकन्द्राबाद पुलिस ने दिन में होनी वाली लूट की वारदात को नाक़ाम बनाते हुए शातिर पशु चोर गिरोह के सरगना 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश अरमान उर्फ फरमान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

गोली लगने से घायल हुआ बदमाश
यह बदमाश भी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है. जबकि पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा, दो ज़िन्दा, एक खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की है. ये तस्वीरें सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला स्थित नहर की पटरी की हैं, जहां पुलिस की दिन दहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने सिकन्द्राबाद में अलग अलग समय हुई पशु चोरी की वारदातों में वांछित चल रहे अरमान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. जबकि इस दौरान इसका साथी मौके से भागने में कामयाब रहा. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस की माने तो अरमान ने आज फिर दिन दहाड़े एक लूट की वारदात करने का प्रयास किया था. हालांकि आरोपियों के मंसूबे कारगर साबित हो पाते उससे पहले ही सिकन्द्राबाद पुलिस ने इनकी घेराबंदी कर डाली. जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और क्रॉस फायरिंग में अरमान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. फिलहाल पुलिस ने अरमान को अस्पताल पहुंचा दिया है जबकि पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार होने वाले अरमान के साथी की तलाश कर रही है.

Watch: अलीगढ़ के शोरूम में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद


UP: बुलंदशहर के दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

शातिर चोर पर था 25 हजार का इनाम
संतोष कुमार सिंह एसएसपी ने बताया कि रविवार दिन में 12 बजे के आसपास सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के सनौटा नहर की पटरी पर एक पुलिस मुठभेड़ में अंतर जनपदीय स्तर का कुख्यात पशु चोर अरमान जो हापुड़ का रहने वाला है मुठभेड़ में घायल हुआ है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा. इसके कब्जे से एक अपाचे बाइक, तमंचा कारतूस बरामद किए गए हैं. उल्लेखनीय है कि ये एक अत्यन्त ही शातिर गिरोह है. जो बड़े पैमाने पर अंतर्जनपदीय स्तर पर पशुओं की चोरी करता है. उस गैंग का ये सरगना है इसके चार साथी शनिवार को सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किए गए थे. वर्तमान ये आधा दर्जन थानों में पशु चोरी की घटना में वांछित चल रहा था और इस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था.

यह भी पढ़ें-

UP: बरेली के स्कूल में फीस ना देने पर 35 बच्चों को बनाया गया बंधक, पैरेंट्स ने जमकर किया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget