एक्सप्लोरर

Budget 2023: मुरादाबाद में कोरोना की वजह से उबर नहीं पाया है पीतल कारोबार, अब कारोबारियों को बजट से काफी उम्मीदें

Moradabad News: मुरादाबाद से हर साल लोकल कारोबार भी लगभग 500 से 700 करोड़ का होता है, लेकिन यहां के कारोबारियों को मंदी की मार झेलनी पड़ रही है इसलिए अब उन्हें वित्त मंत्री से एक अच्छे बजट की उम्मीद है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) को दुनिया भर में पीतल के हैंडी क्राफ्ट उत्पादों की वजह से पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां के पीतल बाज़ार के करोबारियों को भी वित्त मंत्री के बजट से काफी उम्मीदें लगी हुई हैं. पीतल कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार के बजट में वित्त मंत्री टैक्स में कुछ छूट देंगी और कच्चे माल के आयात पर भी इम्पोर्ट ड्यूटी कम कर दें, तो मंदी की मार झेल रहा पीतल उद्योग फिर से सुनहरी चमक देने लगेगा.

पीतल कारोबारियों का कहना है कि कोरोना की वजह से बाज़ार में मंदी का जो दौर शुरू हुआ था उससे बाज़ार अभी तक उबर नहीं पाया है. साथ ही जीएसटी का रिफंड भी नहीं मिल पा रहा है. इसलिए इस बजट में कुछ सरल किया जाये और पीतल बनाने के लिए जो तांबा और जस्ता विदेशों से आयात किया जाता है. अगर उस पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम हो जाये तो बाज़ार में पीतल उत्पादों को बढ़ावा मिल जाएगा क्योंकि कच्चा माल महंगा होने और लेबर चार्ज बढ़ने से पीतल के बर्तन बहुत महंगे में तैयार होते हैं. ऐसे में ग्राहक ज्यादा महंगा माल खरीद नहीं पाता है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगर पीतल उद्योग के लिए बजट में कुछ राहत दे दें तो छोटे कारोबारी और दस्तकार इससे खुश होंगे.

पीतल कारोबारियों को बजट से काफी उम्मीदें
यहां के पीतल कारोबारियों को उम्मीद है कि जिस तरह मुरादाबाद के शिल्प गुरु दिलशाद हुसैन को भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री अवार्ड दिलाया गया है. उस से उन्हें लगता है कि इस बार के बजट में भी मुरादाबाद के पीतल उद्योग के लिए वित्त मंत्री ने जरूर कुछ न कुछ तोहफा रखा होगा. मुरादाबाद के पीतल कारोबारियों को वित्त मंत्री के बजट से काफी उम्मीदें लगी हुई है.

पीतल उद्योग से जुड़े जानकारों के मुताबिक मुरादाबाद में लगभग ढाई से तीन हजार एक्सपोर्ट फर्म्स हैं और कई हजार कारखाने हैं. मुरादाबाद से साल 2020-21 में लगभग 7 हजार करोड़ के पीतल हैंडी क्राफ्ट का निर्यात हुआ और साल 2021-22 में यह घट कर साढ़े छह हजार करोड़ रह गया और अब साल 2022-23 में यह और घट कर 5 हजार करोड़ तक रह जाने की उम्मीद है. इसके अलावा मुरादाबाद से हर साल लोकल कारोबार भी लगभग 500 से 700 करोड़ का होता है, लेकिन यहां के कारोबारियों को लगातार मंदी की मार झेलनी पड़ रही है, इसलिए अब उन्हें वित्त मंत्री से एक अच्छे बजट की उम्मीद है ताकि पीतल कारोबार को बढ़ावा मिल सके .

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने यूपी से महाराष्ट्र तक बढ़ाई सियासी हलचल, उद्धव ठाकरे और सजंय राउत से की मुलाकात

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर ओपी राजभर की पार्टी की हुंकार! आंदोलन का ऐलान
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर ओपी राजभर की पार्टी की हुंकार! आंदोलन का ऐलान
बाराबंकी: चलती कार बनी आग का गोला, लॉक जाम होने से जिंदा जला शख्स
बाराबंकी: चलती कार बनी आग का गोला, लॉक जाम होने से जिंदा जला शख्स
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई

वीडियोज

Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget