एक्सप्लोरर

UP News: सड़क पर बंदर फेंक गया जहर का पैकेट, बच्चों ने चूरन समझकर चाटा, एक की मौत

Budaun News: बदायूं घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने सड़क पर पड़ी पुड़िया को चूरन समझकर चाट लिया. जिससे उनकी हालत बिगड़ गई. अस्पताल में एक बच्चे की मौत हो गई है. जबकि दो बच्चों का इलाज चल रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun) जिले में एक बच्चे की खेल-खेल में जान चली गई. जबकि दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन गांव से ये चौंकाने वाला मामला सामने आया है. हर दिन की तरह शनिवार को बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. खेल के दौरान बच्चों की नजर घर के बाहर पड़ी एक बंद पुड़िया पड़ गई. बच्चों ने उस पुड़िया को चूरन समझ चाट लिया. जिसके बाद तीनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी. घबराए परिजन बच्चों को अस्पताल लेकर गए. जहां एक बच्चे की मौत हो गई. जबकि दो अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है. 

एक बच्चे की मौत, दो की हालत नाजुक 
बगरैन कस्बा में अपने घरों के बाहर खेल रहे तीन बच्चे ईशान (5), आतिब (3) पुत्र गुड्डू और मन्नत (4) पुत्री तहजीब में से किसी की नजर बाहर पड़ी जहरीले पदार्थ की पुड़िया पर चली गई थी. बच्चों ने पुड़िया में पड़े पदार्थ को चूरन समझकर चाट लिया. जिसके बाद तीनों बच्चों की हालत बिगड़ गई. परिजन आनन-फानन में तीनों बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए, जहां डॉक्टर ने आतिब को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो बच्चों का उपचार जारी है. दोनों बच्चों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बंदर लेकर आया था पुड़िया
वजीरगंज पुलिस अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह मुताबिक घर के बाहर बंदर कोई जहरीले पदार्थ की पुड़िया कहीं से लाकर डाल गया. तीनों बच्चे खेल रहे थे. पुड़िया उन्हें मिली तो चूरन समझकर तीनों बच्चों ने चाट ली. परिजनों को पता चला तो एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने आतिब को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है. इस वजह से शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका. 

ये भी पढ़ें: World Cup Final 2023: टीम इंडिया की हार का गुस्सा उतरा टीवी पर, अलीगढ़ और लखीमपुर में फैंस ने सड़कों पर फेंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget