एक्सप्लोरर

UP Politics: बसपा नेता उमाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव को घेरा, कहा- 'खुद सीएम थे क्यों नहीं कराया ये'

UP Caste Census:उमाशंकर सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का स्पष्ट मत है कि जातीय जनगणना हो, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर. हमारी पार्टी का नारा है जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी.

Lucknow News:बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh ) रविवार को सदन में सपा (SP) खासतौर से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर हमलावर नजर आए. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को सभी दलों से हाउस में समर्थन लेने की नौबत कहां से आ गई. वे तो खुद पूर्ण बहुमत की सरकार में थे, उस समय इन्हें कौन रोक रहा था जाति जनगणना (Caste Census) कराने से. अब सिर्फ पॉलीटिकल माइलेज लेने के लिए ऐसा काम कर रहे हैं, जो सब समझ रहे.

उमाशंकर सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का स्पष्ट मत है कि जातीय जनगणना हो, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ. इसके लिए केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए. हमारी पार्टी का नारा है जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी. हम समाजवादी पार्टी की तरह जाति जनगणना कराने के नाम पर माहौल खराब करने, लोगों में अनर्गल द्वेष पैदा करने, हाउस डिस्टर्ब करने कि कोई और बोल न पाए यह सब नहीं करते.

बसपा सरकार के काम को अखिलेश बता रहे अपना

सदन में उमाशंकर सिंह ने उन कामो का ज़िक्र करके भी निशाना साधा, जिन्हें अखिलेश यादव अपनी सरकार का बताते हैं. उमाशंकर सिंह ने कहा कि सिर्फ लखनऊ को ही देख लीजिए, बाकी शहरों की बाद में बात करेंगे. पूरे लखनऊ में जितने काम दिखाई दे रहे हैं, आज इन्वेस्टर सम्मिट हो या कोई भी इवेंट जो लोग बाहर से आते हैं, वह केवल बसपा कार्यकाल में हुए कामों को दिखाते हैं. 1090 चौराहा देख लीजिए, इकाना स्टेडियम को अखिलेश अपना बताते हैं, लेकिन कौन नहीं जानता कि इतनी बड़ी जमीन मायावती जब सीएम थीं तो उन्होंने एक्वायर किया. स्टेडियम के नाम से दो बार टेंडर भी किया, लेकिन बिड कम आये तो हमने पारदर्शिता के लिए तीसरी बार टेंडर का प्लान किया. लेकिन, तब तक नोटिफिकेशन लग गया और हम बिड नहीं कर पाए.

लगाया आरोप, तो बिल्डरों में बांट दी होती जमीन

हमारी सरकार के बाद जब सपा आई तो उन्होंने बिड की और उस काम को आगे बढ़ाया, लेकिन हमने कभी नहीं कहा. यह रोज उसे गिनाते हैं. जनेश्वर मिश्र पार्क पर आ जाइए. यह काशीराम उद्यान था, इतनी जमीन अगर सपा को मिल गई होती तो इनके इतने बिल्डर साथी हैं, उन सब में प्रसाद बांट दिए होते. यह लखनऊ की सबसे प्राइम जगह है, इतनी जमीन मिलने पर यह पार्क बनाते भला? ये तो पार्क के विरोधी थे, क्योंकि जब 2012 में आए तो यह कहकर कि बसपा जगह-जगह पार्क बना रही है. हमें बड़ी हंसी आती है कि कुछ अपना भी बताइए. इनका सिर्फ एक काम है जेपीएनआईसी, जो आज भी अधूरा है. 

उमाशंकर बोले- निर्बाध बिजली भी बसपा के कारण

उमाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश में आज जो निर्बाध बिजली मिल रही है, वह भी बसपा की ही देन है. उस समय जो एमओयू हुए थे, उसकी वजह से आज बिजली का इतना प्रोडक्शन हो रहा है. प्रदेश के ऊर्जा मंत्री तक इस बात को मानते हैं. बसपा के समय लगे प्लांट हैं, जो आज प्रोडक्शन दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बसपा ने ग्राउंड पर काम किया है. वह इनकी तरह ढिंढोरा नहीं पीटती बल्कि ग्राउंड पर काम करती है. बसपा एक सोच, एक मिशन है.

यह भी पढ़ें: UP Politics: सोनिया गांधी ने राजनीति से संन्यास लिया तो 2024 में रायबरेली से कौन लड़ेगा चुनाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget