एक्सप्लोरर

बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव: सपा पर बरसे सतीश मिश्रा, कहा-खरीद फरोख्त समाजवादियों की पुरानी परंपरा

उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के प्रचार के लिये बसपा महासचिव सतीश मिश्रा पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सपा और भाजपा पर हमला किया. अपने भाषण में उन्होंने सपा पर ज्यादा तीखे आरोप लगाये.

उन्नाव. बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. इसी क्रम में आज बीएसपी प्रत्याशी के समर्थन में बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने एक जनसभा को संबोधित किया. बांगरमऊ के शांति मिल मैदान में आयोजित इस जनसभा में भारी भीड़ मौजूद रही. बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र अपने तय कार्यक्रम से करीब तीन घंटे देर से पहुंचे. सतीश चंद्र मिश्र ने लोगों को संबोधित करते हुए बीएसपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की. इसके साथ ही सतीश चंद्र मिश्र ने मंच से बोलते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमलावर हुए मंच. वे बीजेपी से ज्यादा सपा पर हमलावर दिखे. सपा पर हमला करते हुये उन्होंने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त समाजवादी पार्टी की पुरानी परंपरा रही है.

सपा, भाजपा पर तीखा हमला

बांगरमऊ के शांति मिल मैदान से लोगों को संबोधित करते हुए सतीश चंद्र मिश्र ने कहा की आज गुंडागर्दी माफिया गर्दी हो रही है. सतीश मिश्र ने सपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में भी माफिया राज था. मंच से बोलने के दौरान उन्होंने कहा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को बहन जी ने ही अमलीजामा पहनाया था. बीजेपी की वर्तमान सरकार में पर हमलावर होते हुए कहा कि इस समय रोको और ठोको का राज चल रहा है. जब बीएसपी की सरकार थी, तब कानून का राज कानून से चलता था. बसपा सरकार में बाहुबली जेल में थे, बसपा सरकार के समय बीएसपी के एक सांसद ने किसानों की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था, जिसके बाद मायावती ने उन्हें अपने आवास बुलाकर पुलिस से गिरफ्तार करवा कर जेल भिजवाया था. सतीश मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में सैफई दिखता था और अब गोरखपुर दिखाई दे रहा है. इन लोगों को बाकी प्रदेश से कोई मतलब नहीं. क्या 6 वर्ष में किसी के खाते में 15000 रुपए आए, इस सरकार ने दो करोड़ नौकरी देने के स्थान पर नौकरी छीनने का काम किया.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बना मंदिर

बसपा के महासचिव ने बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि यह लोग आपको बरगला कर वोट ले लेते हैं. यह लोग श्री राम के नाम पर वोट मांगते हैं. यह लोग भगवान श्रीराम को वोट की चीज समझते हैं, यह वोट के लिए भगवान को लेकर सड़कों पर घूमते हैं. इनका वश होता तो मंदिर अभी भी ना बन पाता, वह तो सुप्रीम कोर्ट ने निर्माण का आदेश दे दिया. यह सरकार हर चीज में विफल रही है.

खरीद फरोख्त समाजवादियों की पुरानी परंपरा

वहीं, बीएसपी विधायकों की बगावत को लेकर सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि खरीद-फरोख्त समाजवादियों की पुरानी परंपरा रही है. इसमें कोई नई चीज नहीं है, सतीश मिश्र ने कहा उन्होंने जो संदेश दिया है वह अपने खिलाफ दिया है. पूरा प्रदेश उनके खिलाफ थू थू करने का काम करेगा, इसके साथी बागी विधायक विधायकों पर कार्रवाई करने के मामले में सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि कार्रवाई करेंगे तो आपको पता लग जाएगा.

ये भी पढ़ें.

सीएम त्रिवेंद्र के खिलाफ CBI जांच के आदेश पर SC की रोक, कहा- HC के आदेश से ‘सब भौंचक्के’ रह गए

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget