एक्सप्लोरर

बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी और कांग्रेस पर किया वार, बोले- जनता सिखाएगी सबक

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि 'यूपी में कोई सुरक्षित नहीं है, चारों तरफ त्राहि-त्राहि हो रही है, बसपा के शासन में कानून का राज था। अगर किसी ने भी अपराध किया होता तो उसे दंड मिलता था।'

मथुरा, एबीपी गंगा। बसपा के दिग्गज नेता सतीश चंद्र मिश्रा रविवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना की। इस दौरान सतीश चंद्र मिश्रा ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। मिश्रा ने कहा कि उप चुनावों में बसपा की जीत होगी।

बसपा नेता ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि 'वृंदावन से हमारा पहले से ही लगाव है, बसपा की सरकार में बहुत से विकास कार्य हुए हैं, बिहारी जी का आशीर्वाद हुआ और हम आ गए।' मिश्रा ने कहा कि 'यूपी में कानून व्यवस्था सबसे निम्न स्तर पर है, रोज टीवी और अखबारों में हत्या और बलात्कार की खबरों के अलावा कुछ नहीं मिलता। विकास के नाम पर ढोल पीटने का काम हो रहा है, रोज एक दर्जन महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं। कोई सुरक्षित नहीं है, चारों तरफ त्राहि-त्राहि हो रही है, बसपा के शासन में कानून का राज था। अगर किसी ने भी अपराध किया होता तो उसे दंड मिलता था।'

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि विद्युत की बढ़ती दरों ने किसानों और आम जनता को भी नहीं बख्शा सबकी कमर तोड़ कर रख दी है। हमने बढ़ती बिजली दरों को वापस करने की मांग की है। मिश्रा ने उपचुनावों को लेकर कहा कि अबकी बार जनता बीजेपी को जवाब देगी, बसपा भारी बहुमत से विजयी होगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव हम अकेला लड़ेंगे हम हरियाणा मैं भी अकेले चुनाव लड़ रहे हैं और बहुजन समाजवादी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी और कांग्रेस पर किया वार, बोले- जनता सिखाएगी सबक

कहीं राजस्थान जैसा हाल न हो जाए इस सवाल पर सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि 'राजस्थान जैसे हालात कैसे हो जाएंगे, आप बेईमानों की बात कर रहे हैं ,कांग्रेस पार्टी जो शुरू से ही बेईमानी और धोखेबाजी के लिए जानी जाती है तो ऐसे लोगों को तो जनता सबक सिखाती ही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget