एक्सप्लोरर

साल 1996 में सपा समर्थकों ने की थी बसपा नेता की हत्या, अब मिली उम्रकैद की सजा

अंबेडकरनगर के बहुजन समाज पार्टी के कोषाध्यक्ष बाबूलाल की हत्या के मामले में दो समाजवादी पार्टी समर्थकों को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।

अयोध्या, एबीपी गंगा। अंबेडकरनगर के बहुजन समाज पार्टी के कोषाध्यक्ष बाबूलाल की हत्या के मामले में दो समाजवादी पार्टी समर्थकों को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने बजरंगी यादव उर्फ बजरंग बहादुर और जगन्नाथ पांडे को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा दी गई है। मामले में तीसरे आरोपित रामजीत को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया गया है। अदालत का ये फैसला 23 साल बाद आया है।

बता दें कि बाबूलाल की हत्या साल 1996 में हुई थी। उस दौरान विधानसभा चुनाव चल रहे थे। यह वारदात अंबेडकरनगर जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के चनगहवापुल के पास हुई थी।

ये हुआ था उस दिन वो 26 सितंबर 1996 की सुबह थी, करीब साढ़े सात बजे बाबूलाल अपने सहयोगी रामसुमेर के साथ पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए मोटर साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान स्कूटर सवार हत्यारों ने उनका रास्ता रोका और तमंचे से धड़ाधड़ फायर कर दिए। बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में रामसुमेर भी घायल हो गए।

चुनाव में विरोध बना हत्या का कारण बाद में जांच में पता चला कि हत्या की वजह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बलराम यादव का विरोध करना था। दरअसल, अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से सपा से बलराम यादव मैदान में थे। उनके चुनाव क्षेत्र का कुछ हिस्सा आलापुर तहसील में भी आता था। चुनाव में बाबूलाल उनके विरोध में प्रचार कर रहे थे। बाबूलाल का घर भी उसी विधान सभा क्षेत्र में था। बाद में बलराम यादव चुनाव जीत गए और मंत्री भी बने।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget