एक्सप्लोरर

Honour Killing in Meerut: भाई ने बहन को गोली से उड़ाया, कहा- 'आज के बाद परिवार की बदनामी नहीं होगी'

Honour Killing in Meerut: मेरठ में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. भाई का कहना था कि, इसकी वजह से लोग उस पर कमेंट करते थे.

Honour Killing:  मेरठ (Meerut) में सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में एक युवक ने अपनी बहन के प्रेम संबंधों (Love affairs) से नाराज होने के चलते देर रात अपनी बहन की सोते समय गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी. युवक ने बुधवार देर रात ऑनर किलिंग (Honour Killing) की वारदात को अंजाम दिया. भाई ने हत्या को अंजाम देने के बाद कहा कि, आज के बाद परिवार की बदनामी नहीं होगी. हत्या के बाद आरोपी तमंचा लेकर घर से भाग निकला, जिसको पुलिस ने कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया. हत्या की सूचना पर सरधना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

प्रेमी के साथ बहन को देख लिया था

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में अपने मामा के पास रह रही सिमरन का अपने पड़ोस के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की के परिवार वाले इसका विरोध करते थे, लेकिन लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी. तीन माह पहले जब परिवार के लोगों को पता चला तो परिजनों ने लड़की के घर से निकलने पर रोक लगा दी. उसके बाद भी लड़की मोबाइल से अपने प्रेमी से चोरी छिपे बात करती थी. 3 दिन पहले लड़की के छोटे भाई ने अपनी बहन सिमरन को प्रेमी के साथ देख लिया था. 

सोते वक्त बहन को गोली मार दी 

बुधवार की देर रात ढ़ाई बजे जब सिमरन गहरी नींद में सोई थी, तभी उसका छोटा भाई आरिफ तमंचा लेकर कमरे में पहुंचा. जहां आरिफ ने अपनी बहन सिमरन की गोली मारकर हत्या कर दी. युवती की मौके पर ही मौत हो गई. गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार व आसपास के लोग भी जाग गए.  केशव मिश्रा एसपी देहात मेरठ ने बताया कि, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
 

बहन की वजह से लोग करते थे कमेंट 

पूछताछ में पता चला है कि, आरोपी आरिफ कहता था कि, सिमरन की वजह से मुझे लड़के कमेंट करते हैं. मैं इससे ज्यादा बदनामी नहीं झेल सकता. जिसके बाद आरिफ ने यह भी कहा था कि, मैं सिमरन का जिंदा नहीं छोडूंगा. बहन की हत्या करने के बाद आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड में सपना बनी मेट्रो ट्रेन, चार सालों में करोड़ों खर्च भी हुए, एक ईंट तक नहीं लगी

 

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget