एक्सप्लोरर

अभय देओल की फिल्म 'हीरो' की रिलीज डेट आई सामने, फिल्म में विलेन बनकर करेंगे हीरो की धुलाई

अभय देओल हमेशा से ही अपने अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते रहे हैं। देव-डी से लेकर, राझंणा तक, अभय ने अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीता है। अब एक बार फिर अभय देओल फैंस के लिए तमिल फिल्म 'हीरो' लेकर आ रहे हैं, जिसमें वो विलेन के किरदार में दिखाई देंगे।

नई दिल्ली, प्रीति अत्री। एक्टर अभय देओल अपनी शानदार अदाकारी और दमदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। वो बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में से हैं जो हर किरदार को बखूबी निभाना जानते हैं। अभय हमेशा से ही अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ नया लेकर आते रहे हैं। इस बार भी अभय देओल अपने दर्शकों के लिए कुछ हटके लेकर आए हैं। ये तो सभी जानते हैं कि, अभय ने अपने अब तक के करियर में ज्यादातर पॉजिटिव कैरेक्टर ही निभाए हैं, लेकिन अब बहुत जल्द अभय, हम सभी को विलेन के रूप में दिखाई देंगे।

अभय देओल की फिल्म 'हीरो' की रिलीज डेट आई सामने, फिल्म में विलेन बनकर करेंगे हीरो की धुलाई

एक्टर अभय देओल ने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री का भी रुख कर लिया है। जी हां जल्द ही अभय देओल तमिल फिल्म में नजर आएंगे जिसका नाम है 'हीरो' और अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। अभय देओल ने इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होने लिखा, "हर विलेन को एक हीरो की जरूरत होती है, मुझे टेलेंटिड सिवाकार्तिकेयन के साथ काम करने का मौका मिला, मुझे इस फिल्म में काम करते हुए बहुत मजा आ रहा है, हालांकि तमिल भाषा आसान नहीं है। 'हीरो' 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

पिछले कुछ सालों में अभय को हमने कम ही फिल्मों में देखा है। अभय को पिछली बार नेटफ्लिक्स की सीरीज 'चॉपस्टिक्स' में देखा गया था। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस मिथिला पालकर नजर आई थीं।

अभय देओल की फिल्म 'हीरो' की रिलीज डेट आई सामने, फिल्म में विलेन बनकर करेंगे हीरो की धुलाई

जब इस बारे में अभय से पूछा गया कि वो इतनी कम फिल्मों में ही क्यों दिखाई देते हैं तो इसपर अभय का कहना था कि, मै आसानी से कोई फिल्म साइन नहीं करता, मै हर फिल्म में कुछ अलग करने की कोशिश करता हूं, इसलिए मेरी इमेज एक एक्सपेरिमेंटल हीरो की बन गई है। इस वजह से मेने कई बड़े डायरेक्टरों की फिल्मों को भी ठुकराया है, जिसकी वजह से मुझे कुछ प्रोब्लम्स का सामना भी करना पड़ा, लेकिन मै बॉलीवुड में जो जगह बनाना चाहता था वो बन चुकी है। अभय ने देव-डी, रांझणा, हैप्पी भाग जाएगी, जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है। अभय का मानना है कि भले ही वो कम फिल्में करें लेकिन अच्छी करें।

अभय देओल की फिल्म 'हीरो' की रिलीज डेट आई सामने, फिल्म में विलेन बनकर करेंगे हीरो की धुलाई

अगले साल अभय देओल फिल्म जंगल क्राई में नजर आएंगे। जंगल क्राई एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन सागर बेल्लारी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी रग्बी खेल की सच्ची कहानी पर आधारित होगी,जिसमें अभय एक रग्बी प्लेयर का किरदार निभाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये पहली इंडियन फिल्म है जिसे ब्रिटिश पार्लियामेंट की ओर से सम्मानित किया गया है।

अभय देओल की फिल्म 'हीरो' की रिलीज डेट आई सामने, फिल्म में विलेन बनकर करेंगे हीरो की धुलाई

अब देखना होगा कि जब अभय की तमिल हीरो रिलीज होगी तब दर्शक अभय के इस नए अंदाज को कितना प्यार देंगे।

यह भी पढ़ें:

कभी 90-120 KG की हुआ करती थीं ये बॉलीवुड एक्टर्स, आज बन गई हैं Fitness Inspiration इस सुपरस्टार ने #MeToo मूवमेंट की वजह से छोड़ी थी गुलशन कुमार की बायोपिक, फिर हुई वापसी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget