एक्सप्लोरर

ऋषिकेश मुखर्जी की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' के अब तक अलग-अलग भाषाओं में बन चुके हैं इतने रीमेक

बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक गोलमाल आज भी दर्शकों को खूब हसाती है।डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की ये फिल्म आज भी लोगों को गुदगुदाती है

बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक गोलमाल आज भी दर्शकों को खूब हसाती है। हम यहां रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल' की बात नहीं बल्कि 1979 में रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल' की बात कर रहे हैं। डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की ये फिल्म आज भी लोगों को गुदगुदाती है। इस आइकॉनिक फिल्म को रिलीज हुए 41 साल हो चुके हैं तो चलिए आज की इस स्पेशल स्टीरी में हम आपको इसी फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हैं।

global

ये बात कुछ ही लोगों को पता है कि इस फिल्म की शूटिंग निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी ने अपने ही बंगले पर की थी, जहां इसकी शूटिंग 40 दिनों तक चली। यूं तो बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक बनते रहते हैं और आमतौर पर किसी भी हिट फिल्म के ज्यादा से ज्यादा तीन रीमेक तक बन जाते हैं लेकिन ऋषिकेश मुखर्जी की गोलमाल के अब तक 5 रीमेक बन चुके हैं, जिसमें तमिल में दो बार 'थिल्लु मुल्लू' के नाम से इसका रीमेक बन चुका है। तमिल के अलावा सिंहल भाषा में 'रासा रहसक जो साल 1988 में आई थी, फिर साल 1990 में एक बार फिर गोलमाल का रीमेक कन्नड़ भाषा में 'आसेगोब्बा मीसेगोब्बा' नाम से बना और फिर मलयालम में 'सिंहवालन मेनन नाम से साल 1995 से इसका रीमेक बना।

बात करें इस फिल्म की कहानी की तो इस मजेदार फिल्म की कहानी अमोल पालेकर उर्फ रामप्रसाद की है, जो उत्पद दत्त उर्फ भवानी शंकर के यहां काम करता है और भवानी शंकर के कारोबार का पूरा लेखा- जोखा संभालता है। भवानी अपने किसी कर्मचारी को अपने शौक पूरे करने की अनुमति नहीं देता। एक दिन वो रामप्रसाद को हॉकी मैच में रंगे हाथों पकड़ लेता है और वहीं से रामप्रसाद के झूठ का सिलसिला शुरू हो जाता है। फिर किस तरह रामप्रसाद और भवानी सिंह के बीच लुका छुपी का खेल चलता है यही फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में अमोल पालेकर और उत्पल दत्त के अलावा बिंदिया गोस्वामी ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

ऋषिकेश मुखर्जी की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' के अब तक अलग-अलग भाषाओं में बन चुके हैं इतने रीमेक

आपने साल  2012 में आई डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' तो जरूर देखी होगी, जिसमे अजय देवगन,अभिषेक बच्चन और आसिम ने मुख्य भूमिका निभाई थी और इस फिल्म में बिग बी यानि अमिताभ बच्चन ने कैमियो भी किया था, पर क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की पूरी कहानी का सार ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गोलमाल' से ही निकलता है। खास बात ये है कि, रोहित शेट्टी की फिल्म बोल बच्चन' में अमिताभ बच्चन ने कैमियो किया और ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गोलमाल' में भी अमिताभ बच्चन ने ही कैमियो किया था।

ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गोलमाल' को आईएमडीबी की रेटिंग में 8.6 की रेटिंग से नवाजा गया है जो किसी भी फिल्म के लिए काफी बड़ी बात होती है। वैसे आप इस कमाल की फिल्म को आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और सोनी लिव पर देख सकते हैं।

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget