एक्सप्लोरर

DSP दविंदर सिंह की गिरफ्तारी पर सिमी ग्रेवाल ने किया ऐसा ट्वीट, गुस्से में बोले लोग- इसे भी गिरफ्तार करो

DSP दविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिसपर लोग गुस्सा गए हैं और गृहमंत्रालय व दिल्ली पुलिस ने मांग करने लगे हैं कि इन्हें भी गिरफ्तार करो।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। डीएसपी दविंदर सिंह की गिरफ्तारी मामले में बहस और विवाद दोनों थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस गिरफ्तारी के बाद से ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच जंग छिड़ी हुई है। इस बीच डीएसपी दविंदर सिंह पर बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के एक ट्वीट ने लोगों को इतना गुस्सा दिला दिया है कि लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे हैं।

दरअसल, डीएसपी दविंदर सिंह को कश्मीर घाटी में दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने में जुटी है। कांग्रेस ने तो विंदर सिंह की पुलवामा हमले में भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस जुबानी जंग के बीच सिमी ग्रेवाल के ट्वीट ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। सिमी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आतंकियों को दिल्ली लाओ। गणतंत्र दिवस पर बम धमाका। सौकड़ों की मौत । फिर मुसलमानों को दोषी ठहराया और निशाना बनाया। क्या यही पटकथा थी।'

उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई है। एक यूजर ने तो गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को टैक करते हुए उनकी गिरफ्तारी की भी मांग कर डाली है। एक यूजर ने लिखा कि क्या उनका परिवार भारत शरणार्थी के रूप में आया था? इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि उनके परिवार की तीन पीढ़ियां देश के लिए समर्पित रही हैं। सभी आर्मी अफसर रहे हैं। उन्होंने बहादुरी से देश की सेवा की है।

बता दें कि डीएसपी दविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी जाति को लेकर भी राजनीति गरम रही। दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी और संघ का घेराव करते हुए डीएसपी की गिरफ्तारी के बाद ट्वीटकर लिखा था, 'हिजुबल आतंकियों के साथ कुलगाम में गिरफ्तार हुए पुलिस अधिकारी का नाम इत्तेफाक से दविंदर सिंह है। अगर वो दविंदर खान होता, तो विवाद बढ़ता। तब आरएसएस के ट्रोल रेजिमेंट की प्रतिक्रिया और ज्यादा साफ व स्पष्ट होती। देश के दुश्मनों की मजहब, रंग और कर्म को दरकिनार कर एकसुर में आलोचना की जानी चाहिए।'

उनके इस बयान की बीजेपी ने कड़े शब्दों में निंदा की थी और कांग्रेस का घेराव करते हुए जवाब में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- 'ये रोज सहलाते हैं पाकिस्तान की पीठ, खंजर भोंकते हैं... हिंदुस्तान की पीठ पर, फिर कहते हैं, हमें देशद्रोही न कहो, हम तुम पर छोड़ते हैं, बताओ इनको क्या कहें।'

वहीं, कांग्रेस ने डीएसपी दविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलवामा हमले की भी दोबारा जांच कराने की आवाज उठाई है। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि पुलवामा हमले में देश के 42 जवान शहीद हो गए। हमने कई बार सवाल पूछा कि RDX कौन लेकर आया, कई बार पूछा कि हमले में इस्तेमाल की गई कार कैसे सेना के काफिले में शामिल हुए। मोदी जी, अमित शाह जी और राजनाथ सिंह जी इसका जवाब नहीं दे पाए। अब सामने आया है कि उस वक्त दविंदर सिंह ही पुलवामा का डीएसपी था। क्या दविंदर एक मोहरा था। या फिर वहीं षड्यंत्र का सूत्रधार था। इस सारे सवालों को लेते हुए मामले की गंभीर और गहन जांच की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:

आगरा: घर में कुत्ता पालने से पहले दस बार सोच लीजिये, आपका ये शौक महंगा पड़ सकता है Uttar Pradesh LIVE News Updates : यूपी की राजनीति से लेकर अपराध जगत तक की, पढ़ें प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर का अपडेट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget