एक्सप्लोरर

अयोध्या: बॉलीवुड कलाकारों के हुनर से सजेगा रामलीला का मंच, रवि किशन भरत तो बिंदु दारा सिंह बनेंगे हनुमान

अयोध्या में होने वाली रामलीला एक अलग रूप में ही नजर आएगी. इस बार रामलीला वर्चुअल होगी और इसे सोशल मीडिया के जरिये आम लोगों तक पहुंचा जाएगा. खास बात ये है कि बॉलीवुड के कलाकार रामलीला में भाग लेंगे.

अयोध्या. अयोध्या में वर्चुअल रामलीला की आज से शुरुआत होनी है. शाम 6:00 बजे वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजन अर्चन होगा. इस पूजन कार्यक्रम में भाजपा के सांसद प्रवेश सिंह वर्मा अपनी पत्नी के साथ मुख्य यजमान की भूमिका में रहेंगे और भगवान राम की तीर्थ स्थलों से एकत्रित मिट्टी से बनी मूर्ति की स्थापना की जाएगी. सूबे के पर्यटन संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी वर्चुअल रामलीला का शाम को 7:00 बजे उद्घाटन करेंगे. रामलीला में फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी, रवि किशन, असरानी, रजा मुराद, बिंदु दारा सिंह, शाहबाज खान जैसे बड़े फिल्म अभिनेता रामायण के विभिन्न पात्रों पर अभिनय करेंगे. इस रामलीला में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं रहेगी. इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से किया जाएगा. साथ ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी इसका प्रसारण होगा. आज सुबह रामलीला के मंच पर रामलीला के कलाकारों ने गणेश वंदना की रिहर्सल की.

संस्कृति मंत्री करेंगे उद्धाटन

कार्यक्रम के आयोजक अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कलाकार रिहर्सल कर रहे हैं. शाम को 7:00 बजे संस्कृत मंत्री नीलकंठ तिवारी रामलीला का उद्घाटन करेंगे. रामलीला 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक होगी.

इस रामलीला की खास बात यह होगी कि इसमें अभिनय प्रस्तुत करने वाले लोग बॉलीवुड के नामचीन हस्तियां हैं और पहली बार अयोध्या की कोई रामलीला हो रही, जिसमें फिल्मी कलाकार किरदार निभा रहे हैं. मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे, रवि किशन भरत की भूमिका में नजर आएंगे, विंदू दारा सिंह हनुमान का रोल करेंगे.

भागवान राम की मूर्ति की स्थापना की जाएगी

साथ ही रामलीला में भगवान राम की मूर्ति की स्थापना की जाएगी. यह मूर्ति की खास बात यह है कि जहां जहां पर भगवान राम के चरण पड़े थे, उन जगहों से मिट्टी एकत्रित करके मूर्ति का निर्माण कराया गया है. इस मूर्ति की स्थापना आज होगी और समापन के दिनों में इस मूर्ति का विसर्जन भी होगा.

100 फूट का होगा रावण

रामलीला में प्रथम दिना आज रावण के अहंकार का दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा. शाहबाज खान रावण की भूमिका में रहेंगे. साथी समापन के दिन रावण दहन किया जाएगा. इस दरमियान लगभग 100 फुट का रावण बनवाया जाएगा और इसको इको फ्रेंडली बनवाया जाएगा, जिससे कि प्रदूषण कम हो 23 अक्टूबर को रावण बन करके अयोध्या पहुंचेगा.

माता सीता का रोल करने वाली कविता जोशी के लिए उनकी पोशाक दिल्ली से चली है, तो माता सीता के जेवरात अयोध्या में विशेष तरीके से बनवाए गए हैं. साथ ही रावण की ड्रेस एक प्रमुख श्रीलंका से बनकर आई है.

इस रामलीला में हर कलाकार को रामायण के पात्र पर अभिनय करने वाले आवश्यक वस्तुओं के लिए स्पेशल तैयारियां की गई हैं. भगवान राम का धनुष कुरुक्षेत्र से बनकर आया है और भगवान राम की ड्रेस उनके ससुराल जनकपुर से बनकर आई है.

ये भी पढ़ें.

7 महीने बाद फिर पटरी पर दौड़ी तेजस एक्सप्रेस, जानें- कोरोना संक्रमण से बचने के लिए क्या हैं खास इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबादः मेला देखने गई युवती का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों की तलाश तेज
मुरादाबादः मेला देखने गई युवती का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों की तलाश तेज
अखिलेश पर बरसे मंत्री राजभर और भूपेंद्र चौधरी, गिनाए पुराने 'कारनामे'
अखिलेश पर बरसे मंत्री राजभर और भूपेंद्र चौधरी, गिनाए पुराने 'कारनामे'
14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, 31 किमी मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण
14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, 31 किमी मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण
तपोवन के गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर HC सख्त, दिया ये निर्देश
तपोवन के गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर HC सख्त, दिया ये निर्देश

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget