एक्सप्लोरर

भाजपा सांसद रेखा वर्मा ने सिपाही को जड़ा थप्पड़, केस दर्ज

धौरहरा सीट से भाजपा सांसद रेखा वर्मा ने यूपी पुलिस के सिपाही श्याम सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

लखीमपुर खीरी, एबीपी गंगा। लखीमरपुर खीरी के धौरहरा से भाजपा संसाद रेखा वर्मा एक बार फिर विवादों में है। भाजपा सांसद पर स्कॉर्ट ड्यूटी में लगे सिपाही को पुलिस फोर्स के सामने थप्पड़ जड़ने का आरोप है।

दरअसल, भाजपा सांसद रेखा वर्मा मोहम्मदी में कार्यकर्ता समारोह से वापस लौट रही थी। तभी बीच रास्ते में सिपाही श्याम सिंह के साथ हाथापाई और अभद्रता की। यहीं नहीं, महिला सांसद ने सिपाही को वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली। इस घटना से पुलिस महकमे में रोष है, लेकिन आलाधिकारी मामले को दबाने में जुटे हैं। वहीं, एसपी पूनम ने मामले में कुछ भी बोलने से इनकार किया है। श्याम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबर के मुताबिक, पुलिस ने आईपीसी 332 (सरकारी सेवक पर जानबूझकर हमला करना), 353 (सरकारी सेवक को ड्यूटी से रोकने के लिए आपराधिक प्रहार), 504 (जानबूझकर शांतिभंग के लिए अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत सांसद रेखा वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित सिपाही श्याम सिंह ने मामला 9 जून की रात का बताया है। उन्होंने कहा कि सांसद रेखा वर्मा ने बिना किसी कारण के मुझे थप्पड़ मारा और उसके बाद वो वहां से निकल गई। मैंने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मुझे न्याय की पूरी उम्मीद है। श्याम सिंह ने बताया कि घटना के समय मेरे साथ पुलिस की सरकारी गाड़ी में दारोगा अरुण कुमार, दारोगा गौरव सिंह, सिपाही पंकज राजपूत, विवेक रावत भी मौजूद थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget