एक्सप्लोरर

भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया की गुंडई, टोल कर्मियों को डंडों से पीटा, जान से मारने के लिए की फायरिंग

टोल कर्मियों ने जब बस को रोक कर कुछ पूछा तो साथ चल रही दूसरी गाड़ियों से निकले सांसद समर्थकों और सांसद के सरकारी गार्डों ने टोल कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी।

आगरा, एबीपी गंगा। इटावा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया और उनके समर्थकों की बीती रात आगरा इनर रिंग रोड स्थित रहनकला टोल पर गुंडई की तस्वीरें सामने आईं। भाजपा सांसद ने अपने समर्थकों से टोल कर्मियों को पिटवाया और उनकी मौजूदगी के दौरान ही उनके गुर्गों ने फायरिंग भी की। टोल कर्मियों ने इस प्रकरण की शिकायत भी की है।

टोल कर्मियों से की मारपीट

दरअसल, इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया शनिवार सुबह 4 बजे के आसपास इटावा जाने के लिए टोल से निकले। टोल कर्मियों के अनुसार इस दौरान उनके साथ पांच गाड़ियां थीं, जिनमे एक मिनी बस भी थी। टोल कर्मियों ने जब बस को रोक कर कुछ पूछा तो साथ चल रही दूसरी गाड़ियों से निकले सांसद समर्थकों और सांसद के सरकारी गार्डों ने टोल कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी।

गुर्गों ने की फायरिंग

मारपीट का ये सिलसिला करीब आधा घंटे तक चला, बात लाठी डंडों से आगे बढ़ते हुए गोलीबारी तक पहुंच गई। सांसद समर्थक फायरिंग करते हुए भी नजर आए, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई, हद तो ये है कि इस दौरान खुद सांसद हाथों में डंडा लिए हुए थे, यही नहीं सांसद ने जान से मारने की बात भी कहीं। सांसद के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने भी टोल कर्मियों को दहशत में लेने के लिए जमकर उत्पात मचाया।

विवादों से रहा नाता

घटना के बाद टोल मालिक ने थाना एत्मादपुर में शिकायत की है। इस घटना में चार टोल कर्मी के साथ एक बाउंसर भी घायल है। रामशंकर कठेरिया इससे पहले आगरा से दो बार सांसद रहे हैं। ऐसा नहीं है कि यह कोई पहली घटना है , सांसद कठेरिया का विवादों से पुराना नाता रहा है, इससे पहले भी इटावा लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भरथना क्षेत्र में दरोगा से मारपीट कर चर्चा में आये थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget