एक्सप्लोरर

Badaun News: बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप के इस कदम से बदायूं पुलिस में मचा हड़कंप, डीजीपी तक पहुंच गया मामला

UP News: बीजेपी सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने अलापुर थाना प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए डीजीपी को पत्र लिखा है. जिसके चलते बदायूं पुलिस में हड़कंप मच गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बीजेपी सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने आंवला संसदीय क्षेत्र के अलापुर थाना प्रभारी के खिलाफ डीजीपी को पत्र लिखा है. डीजीपी को पत्र लिखने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने विधानसभा दातागंज के अलापुर थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर भ्रष्टाचार करने के भी आरोप लगाए हैं.

सांसद ने पत्र के माध्यम से कहा कि 'थाना प्रभारी हरपाल सिंह बामियान अनैतिक कार्यों में लिप्त है. इसके साथ ही क्षेत्रीय जनता और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को अक्सर अपमानित करते हैं. इनकी लगातार शिकायतें मिल रही हैं.' धर्मेन्द्र कश्यप ने थाना प्रभारी पर अपने क्षेत्र में जुआ-सट्टा समेत तमाम अवैध कार्य में लिप्त होने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि थाना प्रभारी हरपाल सिंह बामियान क्षेत्र की जन समस्याओं में कोई रुचि नहीं लेते हैं.

सांसद के पत्र से बदायूं पुलिस में मचा हड़कंप

सांसद धर्मेंद्र कश्यप के पीआरओ राहुल कश्यप के मुताबिक सांसद ने पत्र में लिखा कि इंस्पेक्टर हरपाल सिंह को थाना प्रभारी के पद पर रहने से छवि धूमिल हो रही है. सांसद ने डीजीपी को पत्र भेजकर इंस्पेक्टर को अलापुर से हटाकर इनके खिलाफ बड़े अधिकारी से पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही से अवगत करने को कहा है. इसके बाद बदायूं पुलिस में हड़कंप मच गया है.

डीजीपी को पत्र लिखने के बाद इंटेलिजेंस जांच में जुटी

सांसद धर्मेंद्र कश्यप के बदायूं पुलिस के खिलाफ डीजीपी को पत्र लिखने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. अलापुर थाना प्रभारी हरपाल सिंह बामियान के खिलाफ बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप की ओर से लगाए गए गंभीर आरोप में इंटेलिजेंस भी जांच में जुट गई है. सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायतें है कि थाना प्रभारी अलापुर जन शिकायतों का निस्तारण करने के नाम पर मोटी रकम मांगते हैं. इनके थाने में रहने से सरकार की छवि धूमिल हो रही है. ऐसे में थाना प्रभारी हरपाल सिंह बामियान को प्रभारी के चार्ज से हटाकर इनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए.

इसे भी पढ़ें-

Krishna Janmashtami: मथुरा में इस बार यूं मनाया जाएगा कृष्ण जन्मोत्सव, ISRO चीफ के नाम पर होगा पुष्प बंगला, जानें- क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget