एक्सप्लोरर

भाजपा विधायक की राहुल गांधी को नसीहत, कहा- राष्ट्रवादी लोगों से ट्यूशन पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेशी मानसिकता के हैं. सिंह ने कहा कि उनका दोहरा चरित्र उजागर हो गया है.

बलिया. अपने बयानों के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 'दोहरे चरित्र' का विदेशी मानसिकता वाला व्यक्ति करार देते हुए उन्हें राष्ट्रवादी लोगों से ‘ट्यूशन’ पढ़ने की सलाह दी है.

अपने बयान पर कायम

बैरिया सीट से भाजपा विधायक सिंह ने यह भी कहा कि वह बलात्कार की घटनाएं रोकने के लिये बेटे और बेटियों को अच्छे संस्कार दिये जाने सम्बन्धी अपने बयान पर अब भी कायम हैं.

सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि राहुल दोहरे चरित्र के विदेशी मानसिकता के व्यक्ति हैं. उन्होंने कहा कि वह भारतीय संस्कृति से पूरी तरह से अनजान हैं. भाजपा विधायक ने कहा कि राहुल जब राष्ट्रवादी लोगों के यहां ‘ट्यूशन’ पढ़ेंगे तब उन्हें राष्ट्रवाद की परिभाषा समझ में आयेगी.

राहुल और प्रियंका का दौहरा चरित्र उजागर

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हाथरस का दौरा करते समय राहुल और उनकी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का दोहरा चरित्र उजागर हो गया. सिंह ने कहा कि यात्रा करते समय दोनों मुस्कुरा रहे थे जबकि पीड़िता के घर पहुंच कर आंसू बहाने लगे.

भाजपा विधायक ने कहा कि वह हाथरस कांड की पृष्ठभूमि को लेकर अपने दिये गए हालिया बयान पर कायम हैं. उन्होंने कहा, “संस्कार से बलात्कार रोका जा सकता है. सरकार तलवार लेकर खड़ी रहे तब भी बलात्कार की घटनाएं नहीं रुकेंगी. बलात्कार तभी रुकेंगे जब माता-पिता अपनी बेटियों को संस्कार देंगे”. सिंह के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी थी.

ये भी पढ़ें.

हाथरस: भाई को मिले सुरक्षाकर्मी, महिलाओं के लिए महिला पुलिस, ऐसी है पीड़िता के परिवार की कड़ी सुरक्षा

यूपी विधानसभा उपचुनाव: सीएम योगी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बताई ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget