एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक का पॉलिटिकल स्टंट, पांच करोड़ की जमीन पर परशुराम मंदिर की आधारशिला रखी गई

कानपुर देहात में बीजेपी विधायक ने ब्राह्मण कार्ड खेला है. रनिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रतिभा शुक्ला ने परशुराम के भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन किया.

Parashuram Temple construction in Kanpur Dehat :  कानपुर देहात में करोड़ों की लागत से विश्व स्तरीय भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है. साथ ही भगवान परशुराम की 20 से 25 फीट ऊंची विशाल मूर्ति भी मन्दिर में लगाई जाएगी. इतना ही नहीं मन्दिर परिसर में परशुराम वाटिका और अनुसंधान केंद्र बनाने का कार्य किया जाएगा. जिसको लेकर के आज पूर्व घोषणा के अनुसार जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर रनियां विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रतिभा शुक्ला ने पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी और परिवार के साथ मिलकर विधि विधान से भूमि पूजन किया. मंत्रोउच्चारण के बीच और हवन कर बीजेपी विधायक और पूर्व सांसद ने भगवान परशुराम के बनने वाली मन्दिर की आधारशिला रखी. वहीं, प्रसिद्ध महंतों ने भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न कराया. वहीं, भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्यमंत्री अजीत पाल सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता भी मौजूद रहे.

परशुराम मंदिर की आधारशिला रखी गई

दरअसल, विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के चलते ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए 22 जुलाई को अकबरपुर रनियां विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रतिभा और उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के खान चंद्रपुर गांव स्थित अपनी लगभग 5 करोड़ की कीमत की जमीन को परशुराम सेवा ट्रस्ट के माध्यम से भगवान परशुराम के भव्य मंदिर को बनाने के लिए दान देने का एलान किया था. साथ ही मन्दिर में 20 से 25 फिट ऊंची भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करने की बात कही थी. जिसके चलते आज सावन के पवित्र माह के पहले सोमवार के दिन और प्रसिद्ध महंतो व आचार्यों के मौजूदगी में विधिवत मन्दिर निर्माण की आधारशिला विधायक प्रतिभा शुक्ला और उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने रखी. बीजेपी विधायक प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने अपने परिवार के साथ मिलकर मंत्रोउच्चारण के बीच मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया.


बीजेपी विधायक का पॉलिटिकल स्टंट, पांच करोड़ की जमीन पर परशुराम मंदिर की आधारशिला रखी गई

परशुराम वाटिका और अनुसंधान केंद्र भी बनाया जाएगा

साथ ही हवन में आहुति देते हुए ईश्वर से मंदिर के जल्द निर्माण की कामना की. इतना ही नहीं विधायक और पूर्व सांसद ने इस मंदिर में परशुराम वाटिका और अनुसंधान केंद्र बनवाने की बात भी कही. साथ ही इस मंदिर के जल्द पूरा हो जाने और विश्व स्तरीय मंदिर बनाने की बात भी कही. वहीं, कार्यक्रम में आए पनकी के बाला जी मन्दिर के मंहत ने कहा कि यह कार्य मिसाल है. जिसके लिए विधायक और उनका परिवार तारीफ के काबिल है. इस मौके पर यूपी के राज्य मंत्री अजीत पाल भी पहुंचे और भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें.

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने किया जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध, कहा- मुसलमानों के है खिलाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget