एक्सप्लोरर

यूपी में ब्राह्मण पॉलिटिक्स तेज, बीजेपी विधायक देवमणि द्विवेदी की वायरल चिट्ठी पर हंगामा

मानसून सत्र से ठीक पहले सुल्तानपुर की लंभुआ सीट से बीजेपी विधायक देवमणि द्विवेदी ने ब्राह्मणों के साथ हुई घटनाओं में कार्रवाई का ब्योरा मांगा तो बवंडर खड़ा हो गया. विधायक जी को हाईकमान ने फटकार लगाई, लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी विधायक की ब्राह्मणों के नाम पर शुरू हुई मुहिम जारी है.

लखनऊ. संतोष कुमार शर्मा: यूपी में ब्राह्मण पॉलिटिक्स अब तेज हो चुकी है. मौजूदा दौर में विपक्षी नेताओं से शुरू हुआ ये मुद्दा अब सत्तापक्ष में भी गरमाने लगा है. मानसून सत्र से ठीक पहले सुल्तानपुर की लंभुआ सीट से बीजेपी विधायक देवमणि द्विवेदी ने ब्राह्मणों के साथ हुई घटनाओं में कार्रवाई का ब्योरा मांगा तो बवंडर खड़ा हो गया. विधायक जी को हाईकमान ने फटकार लगाई, लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी विधायक की ब्राह्मणों के नाम पर शुरू हुई मुहिम जारी है. शनिवार को विधायक देवमणि द्विवेदी के लेटर पैड पर एक और पत्र जारी हो गया जिसे फर्जी मानकर पुलिस ने खुद ही एफआईआर दर्ज कर ली है.

ब्राह्मणों की हत्याओं पर पूछे थे सवाल दरअसल, देवमणि द्विवेदी ने राज्य में बीते 3 सालों में हुई ब्राह्मणों की हत्याओं पर अपनी ही पार्टी से सवाल पूछ डाला था. उन्होंने विधानसभा में पूछे जाने वाले सवाल को लिखित में सदन को भेजा, जिससे बवाल खड़ा हो गया. बीजेपी विधायक ने सवाल पूछा कि बीते 3 सालों में कितने ब्राह्मणों की हत्या हुई? कितने हत्यारे पकड़े गए? कितने मामलों में सजा दिलाई जा सकी? देवमणि के सवालों पर पार्टी की खूब किरकिरी भी हुई, लिहाजा पार्टी नेताओं ने उन्हें फटकार भी लगाई.

सोशल मीडिया पर चिट्ठी वायरल मामला कुछ शांत हुआ, लेकिन मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को एक और मामला खड़ा हो गया. देवमणि द्विवेदी के लेटर पैड पर एक और चिट्ठी वायरल हुई. इस चिट्ठी में उत्तर प्रदेश के तमाम माफियाओं के नाम और उन पर दर्ज केस का ब्योरा लिख सवाल पूछा गया था कि इन पर क्या कार्रवाई की गई? हालांकि विधायक देवमणि ने इस पत्र को फर्जी तो करार दिया, लेकिन एफआईआर विधायक की तरफ से नहीं बल्कि लखनऊ पुलिस को खुद लिखानी पड़ी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पत्र पर हजरतगंज के चौकी इंचार्ज उत्तरी शशिकांत कनौजिया ने आईटी एक्ट समेत तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कराई.

विधायक ने ट्विटर पर छेड़ी मुहिम आलाकमान की फटकार के बावजूद बीजेपी विधायक अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ब्राह्मणों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं. अपने एक ट्वीट पर पुराने लेटर को कोट करते हुए उन्होंने सवाल किया, कि ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार पर सवाल पूछ कर क्या गलत किया है?

इतना ही नहीं जय परशुराम के नाम से बीजेपी विधायक ने ट्विटर अकाउंट पर एक मुहिम छेड़ रखी है. देवमणि द्विवेदी ने अपने ट्वीट में साफ लिखा कि ब्राह्मणों के हितों में बोलना गलत है क्या? ब्राह्मणों के साथ मैं सदैव खड़ा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा. बहरहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बीजेपी विधायक के ट्वीट्स ने नई बहस छेड़ दी है और बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं.

ये भी पढ़ें

ब्राह्मणों की हत्या को लेकर विधायक देवमणि द्विवेदी ने खोला मोर्चा, योगी सरकार से मांगा जवाब

01 सितंबर को चुनाव आयुक्त का पदभार संभालेंगे राजीव कुमार, अशोक लवासा की लेंगे जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget