एक्सप्लोरर

UP Politics: 'जैसी करनी वैसी भरनी', अब्दुल्ला आजम की विधायकी जाने पर बीजेपी नेता कुंवर बासित अली ने कसा तंज

UP Politics: बीजेपी नेता कुंवर बासित अली ने कहा अब्दुल्ला आजम पर ये बहुत पुराना मुकदमा था, जिसमें उन्हें सजा हुई. अभी तो उन पर कई मामले है. 420 का मुकदमा भी बाकी है जो जरूर साबित होगा.

Abdullah Azam Khan: सपा विधायक अब्दुल्ला आज़म (Abdullah Azam) की सदस्यता जाने पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली (Kunwar Basit Ali) ने कहा ये बहुत पुराना मुकदमा था, जिसमें उनको सजा हुई और उनकी सदस्यता गई. अभी उन पर कई सारे मामले बाकी है. उनको सजा मिलेगी, 420 का मुकदमा भी बाकी है जो जरूर साबित होगा. यह देखने वाली बात है कि जिन लोगों ने सपा, बसपा के समय अपराध किया इस सरकार में उनको सजा मिल रही है. लगातार गुंडों को सजा मिल रही, राजनीतिक अपराधियों को सजा मिल रही है, ये आगे भी जारी रहेगा. 'जैसी करनी वैसी भरनी.'

अब्दुल्ला आजम की विधायकी जाने पर सपा आरोप लगा रही है कि बीजेपी साजिशन विपक्ष को खत्म करने की साजिश कर रही है. जिस पर कुंवर बासित अली ने कहा कि खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है. सोहबत का असर आता है. जब से शिवपाल यादव, अखिलेश यादव के साथ आए हैं जो सपा की पुरानी गुंडई की छवि थी वह फिर उभर कर सामने आ रही है. वो अपने कार्यकर्ताओं को उकसा रहे हैं धरना प्रदर्शन, यही उनका पहले काम था. उसी कल्चर पर फिर से वापस आना चाहते हैं. 

निकहत अंसारी पर हुई कार्रवाई पर दिया ये जवाब

मुख्तार अंसारी की बहू निकहत अंसारी पर कार्रवाई पर बासित अली ने कहा जिनका जेल के अंदर राज चलता था, वो उन्होंने योगी सरकार में भी चलाने की कोशिश की, तो ना अधिकारी बचेंगे, न अपराधी. इस तरह का गठबंधन अब नहीं चल सकता. अब सिर्फ न्याय है, अपराधी कोई भी हो, कहीं से भी अपराध करें, वह पकड़ा जाएगा उसे सजा मिलेगी. उन्होंने दावा किया अब्दुल्ला आज़म के जाने के बाद स्वार सीट खाली हुई, उपचुनाव में उस सीट पर भी बीजेपी को ही जीत मिलेगी. बीजेपी ने साबित किया है कि धर्म, जाति, मजहब अब कोई दीवार नहीं है. जिस तरह रामपुर, आजमगढ़ जीता वैसे ही स्वार भी जीतेंगे. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: क्या दिल्ली की राजनीति में कभी एंट्री नहीं करेंगे सीएम योगी? खुद किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget