एक्सप्लोरर

'मुईद है गलती हो जाती है', अयोध्या रेप कांड को लेकर लखनऊ के चौराहे पर BJP नेता ने लगाया होर्डिंग

Ayodhya Rape Case: अयोध्या रेप कांड का आरोपी मईद खान सपा नेता है और इसे लेकर बीजेपी सपा पर हमलावर है. वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव की डीएनए वाली मांग को लेकर भी बीजेपी सपा पर सवाल खड़ी कर रही है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या का गैंगरेप के मामले को लेकर यूपी की सियासत तेज है. इस मामले में आए दिन नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. इसी बीच राजधानी लखनऊ में बीजेपी नेता श्वेता सिंह ने अयोध्या रेप कांड के आरोपी के नाम का लखनऊ के 1090 चौराहे पर एक होर्डिंग लगाया है.

बीजेपी नेता श्वेता सिंह द्वारा लगाए गए इस होर्डिंग में सपा पर हमला किया गया है. लाल रंग के होर्डिंग में लिखा गया है कि लड़के हैं गलती हो जाती है...सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कर क्या साबित करना चाहते हैं. बीजेपी नेता श्वेता सिंह ने यह पोस्टर लगाया है, बीजेपी में वह अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं. यह पहले समाजवादी पार्टी में ही थीं, साल 2017 के चुनाव में लखनऊ से समाजवादी पार्टी के सिंबल पर टिकट मांग रही थीं लेकिन टिकट न मिलने के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गईं.

मुईद है गलती हो जाती है, बीजेपी नेता के होर्डिंग की यह लाइन सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के एक बयान पर तंज है, दिवंगत नेता मुलायम सिंह ने साल 2014 में एक जनसभा में मुंबई में गैंगरेप के आरोपियों की मिली मौत की सजा पर कहा था कि बच्चे हैं गलती हो जाती है. हालांकि इस बयान के बाज मुलायम सिंह की काफी आलोचना हुई थी, वहीं सपा संरक्षक के दिए गए इस बयान का दंश अखिलेश यादव अब तक झेल रहे हैं. 

अखिलेश यादव ने की DNA टेस्ट की मांग

बता दें कि अयोध्या रेप कांड का आरोपी मईद खान सपा नेता है और इसे लेकर बीजेपी सपा पर हमलावर है. वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव की डीएनए वाली मांग को लेकर भी बीजेपी सपा पर सवाल खड़ी कर रही हैं. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए. वहीं सपा के पूर्व विधायक पवन पांडे ने तो इस मामले में पीड़िता की मां की भी नार्को टेस्ट की मांग की थी.

आरोपी मुईद खान पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या रेप कांड के मामले में पुलिस ने 30 जुलाई को अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी चलाने वाले आरोपी मुईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी मुईद खान और राजू खान ने दो महीने पहले लड़की से बलात्कार किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था. चिकित्सा जांच में लड़की के गर्भवती पाए जाने के बाद यह घटना सामने आई.

'पीडीए का A इज्‍जत लूट रहा है...सपा का बेस वोट', योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव से किए तीखे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में गर्मी का The End! मानसून होगा मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
यूपी में गर्मी का The End! मानसून होगा मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget