एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को लगा एक और झटका, सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा

UP Elections: स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद योगी आदित्यनाथ के एक और मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. वन पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल का साथ छोड़ दिया है.

UP Assembly Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद योगी आदित्यनाथ के एक और मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. वन पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल का साथ छोड़ दिया है. मौर्य की तरह दारा सिंह ने भी पिछड़ों की अनदेखी का आरोप लगाया है. उन्होंने एबीपी गंगा से कहा कि भाजपा में मेरा अपमान हुआ.

दारा सिंह चौहान ने ABP गंगा से बातचीत में कहा , 'बीजेपी में मेरा अपमान हुआ, पिछड़ों का अपमान हुआ. ये पार्टी पिछड़ों और दलितों की विरोधी है.' उन्होंने कहा कि पार्टी के दो और मंत्री मेरे संपर्क में हैं, जो जल्द ही इस्तीफा देंगे. बता दें कि  दारा सिंह चौहान सपा में शामिल हो सकते हैं. वे अखिलेश यादव से एक महीने में तीन बार बातचीत कर चुके हैं. साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले दारा सिंह चौहान बीएसपी छोड़कर बीजेपी में आये थे.

जानिए पत्र में क्या लिखा?

उन्होंने अपने पत्र में लिखा, 'माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में वन, पर्यावरण और जन्तु विज्ञान उद्यान मंत्री के रूप में मैंने पूरे मनयोग से अपने विभाग की बेहतरी के लिए कार्य किया, लेकिन सरकार की पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ साथ पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे आहत होकर मैं उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं.'

दारा सिंह चौहान के अबतक के सफर पर एक नजर

दारा सिंह चौहान बीएसपी और सपा में रह चुके हैं. सबसे पहले बीएसपी से एमएलसी रहे, फिर राज्यसभा गए. बाद में बीएसपी छोड़ सपा में आए और घोसी सीट से सांसद बन गए. साल 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद वो 2017 में बीजेपी में आए और मऊ ज़िले की मधुबन सीट से विधायक बन मंत्री बने.

दारा सिंह चौहान 1996 में राज्य सभा सासंद रहे. वे दो टर्म राज्यसभा में भी रहे. साल 2009 में घोसी लोकसभा सीट से बीएसपी से सांसद बने. इसके बाद साल 2015 में बीएसपी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन किए. साल 2017 में बीजेपी सरकार में मंत्री बने.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: बीजेपी के बाद अब सपा को लग सकता है झटका, तीन बार के इस विधायक के पार्टी छोड़ने की चर्चा

Uttarakhand Election 2022: विधायकी का टिकट चाहते हैं तो जान लें ये खबर, यहां वोटिंग से पहले भी हो रही है एक वोटिंग

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
यूपी में गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget