एक्सप्लोरर

भारत-पाक तनाव के बीच भदोही में बढ़ाई गई सुरक्षा, होटल और रेलवे स्टेशनों पर पुलिस ने की चेकिंग

UP News: भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर भदोही में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने होटल, ढाबा और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया. साथ ही लोगों से जागरूक रहने की अपील की.

Bhadohi News: भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर तहत पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इसी के मद्देनजर भदोही जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने होटल, ढाबा और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान संदिग्ध लोगों के सामानों की चेकिंग की गई. पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए है.

यूपी में रेड अलर्ट के बाद भदोही जनपद में इसकी बानगी देखी गई है. पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस में विशेष चेकिंग अभियान चलाये हुये जनता को किसी भी अप्रिय घटना से बचने और आसपास कुछ भी संदिग्ध लगने पर पुलिस को तत्काल सूचना दे.

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चला चेकिंग अभियान 
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर वर्तमान में जो हालात बने हुए हैं उसको लेकर भदोही में भी पुलिस हाई अलर्ट पर है. भदोही जनपद के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पुलिस में पैदल भ्रमण किया है. इस दौरान पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटलों सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर चेकिंग अभियान भी चलाया.

सोशल मीडिया पर रखी जा रही पैनी नजर
पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि होटल में रुकने वाले लोग कहां-कहां से आते है, किस काम के लिये आते जाते है, कितने लोग रुके है, जैसे तमाम की जानकारियां एकत्रित की गई है. डिप्टी एसपी का कहना है कि सोशल मीडिया पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है. साथ ही लोगों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उस पर कड़ी और बड़ी कार्रवाई की जाएगी.

भदोही डिप्टी एसपी ने बताया कि होटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर मौजूद लोगों से अपील की गई है कि जागरूकता के साथ साथ सतर्क रहने की भी जरूरत है. कोई भी वस्तु या व्यक्ति संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल अपने नजदीकी पुलिस को या बड़े अधिकारियों को दे. उन्होंने कहा कि देश के खातिर सभी को नागरिकों एकजुट रहने की आवश्यकता है, तभी हम दुश्मन देशों से जीत सकते है.

ये भी पढ़ें: मजाक में 'मोटू' कहने पर भड़का शख्स, दो लड़कों को मार दी गोली, दोनों गंभीर घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
अलीगढ़ रेप पीड़िता से सपा नेताओं ने की मुलाकात, एक करोड़ आर्थिक मदद देने की मांग
अलीगढ़ रेप पीड़िता से सपा नेताओं ने की मुलाकात, एक करोड़ आर्थिक मदद देने की मांग
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget