एक्सप्लोरर

मजाक में 'मोटू' कहने पर भड़का शख्स, दो लड़कों को मार दी गोली, दोनों गंभीर घायल

UP News: गोरखपुर में मजाक में मोटू कहने पर शख्स ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मामले में कार्रवाई कर रही है.

Gorakhpur News:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां मजाक में मोटा कहने पर फायरिंग की गई है. ‘मोटा’ कहकर मजाक उड़ाने पर एक व्यक्ति ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें गोरखपुर कॉलेज के लिए रेफर किया गया है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. 

पुलिस के मुताबिक, बेलघाट थानाक्षेत्र के निवासी अर्जुन चौहान पांच दिन पहले अपने चाचा के साथ तरकुलहा देवी मंदिर के पास एक सामुदायिक भोज में शामिल होने गया था. पुलिस ने बताया कि भोज के दौरान दो अन्य मेहमानों अनिल चौहान और शुभम चौहान ने उसके मोटेपन का मजाक उड़ाया और कथित तौर पर उसे ‘मोटू’ कहा.

मामले पर क्या बोले पुलिस अधिकारी?
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) जितेंद्र कुमार ने बताया, “टिप्पणी से नाराज अर्जुन चौहान ने बृहस्पतिवार को अपने दोस्त आसिफ खान के साथ राजमार्ग पर उन दोनों का पीछा किया और शुरुआती प्रयास के बाद जगदीशपुर-कालेसर बाईपास पर तेनुआ टोल प्लाजा के पास उनकी कार को रोकने में कामयाब रहा.” 

उन्होंने बताया कि अर्जुन और आसिफ ने दोनों युवकों का कॉलर पकड़कर उन्हें कार से बाहर निकाला और उन पर गोलियां चलाईं. अधिकारी ने बताया कि राहगीरों ने घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया. दोनों युवक अब खतरे से बाहर हैं और घायल शुभम के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर में युवकों का 'पाकिस्तान प्रेम'! सड़क पर चिपके पाक के झंडे को निकालने की कोशिश, पब्लिक ने पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget