एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जेल से ही चुनाव लड़ सकते हैं भदोही के ये बाहुबली विधायक, जानिए क्यों खास है ये सीट?

UP Elections: भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा इस बार भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. वो जेल से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. पारिवारिक सूत्रों ने उनके चुनाव लड़ने की पुष्टि की है.

UP Assembly Election 2022: भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा इस बार भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. वो जेल से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. पारिवारिक सूत्रों ने उनके चुनाव लड़ने की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि विजय मिश्रा भदोही की ज्ञानपुर की पुरानी सीट से ही किस्मत आजमाएंगे. बीजेपी गठबंधन विजय मिश्रा को अपना उम्मीदवार बना सकती है. जेल में बंद विजय मिश्रा वर्तमान में निषाद पार्टी से विधायक हैं. संजय निषाद की निषाद पार्टी इस बार भी विजय मिश्रा को ही टिकट देने की तैयारी में है. डॉ संजय निषाद ने ABP गंगा से फोन पर की गई बातचीत में विजय मिश्रा को उम्मीदवार बनाए जाने के संकेत दिए हैं.

संजय निषाद खुलकर विजय मिश्रा का बचाव करते नजर आए. उन्होंने कहा, 'विजय मिश्रा अपराधी नहीं हैं. किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने या जेल भेज दिए जाने से वह अपराधी नहीं हो जाते. विजय मिश्रा तमंचा वादी नहीं हैं. उनके पास से कोई भी तमंचा बरामद नहीं हुआ है. मैंने सिर्फ अपराधियों को टिकट देने से मना किया है. विजय मिश्रा उस कैटेगरी में नहीं आते हैं.'

संजय निषाद ने कही ये बात

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को अपराधी मानने से संजय निषाद ने इनकार करते हुए उन्होंने कहा कहा कि पार्टी उन्हें एक बार उम्मीदवार फिर बना सकती है और चुनाव कमेटी जल्द ही इस पर फैसला करेगी. संजय निषाद का दावा है कि विजय मिश्रा की विधायकी वाली ज्ञानपुर सीट निषाद पार्टी की जीती हुई सीट है. पार्टी इस बार भी इस सीट पर विधानसभा का चुनाव  लड़ेगी. पार्टी ने यह सीट इस बार भी अपने खाते में ली है और जल्द ही सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा.

आगरा की जेल में बंद हैं विजय मिश्रा

विजय मिश्रा इन दिनों यूपी की आगरा जेल में बंद हैं. उनके खिलाफ गंभीर मामलों में 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. जेल से चुनाव लड़ने पर उनकी पत्नी और बेटियां कमान संभालेंगी. ज्ञानपुर सीट से बाहुबली विजय मिश्रा को तीन बार समाजवादी पार्टी और एक बार निषाद पार्टी से विधायक चुना गया है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: आजम खान के बेटे और पत्नी ने एक ही सीट से दाखिल किया अपना नामांकन, जानें वजह

UP Election: Congress का BJP पर तंज, कहा- सम्पति 550 फीसदी और बढ़ी, यही है New India का मोदी मॉडल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget