एक्सप्लोरर

Basti News: पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की बढ़ी मुश्किलें, चल-अचल संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस की टीमें रवाना

UP News: 20 साल पुराने केस में फरार चल रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के घर को कोर्ट ने कुर्की का आदेश दे दिया है. इसके लिए पुलिस की दो टीम लखनऊ और महराजगंज के लिए रवाना हो गईं हैं

Basti News: कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काटकर बीते साल रिहा हुए पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. आजीवन कारावास में रिहा होने के बाद से व्यापारी पुत्र के अपहरण के 20 साल पुराने केस में वे फरार चल रहे हैं. ऐसे में कोर्ट ने उनके घर की कुर्की का आदेश दिया है. कुर्की का आदेश लेकर दो टीमें लखनऊ और महराजगंज के लिए रवाना हो गईं हैं.

बस्ती के बहुचर्चित व्यापारी पुत्र के अपहरण के मामले में उन पर अदालत का शिकंजा कसता जा रहा है. उनकी संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. लखनऊ के साथ महराजगंज की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए गुरुवार को दो टीमें रवाना हो गए हैं. एसपी बस्ती में 83 की कार्रवाई के लिए कमिश्नर लखनऊ और डीएम महराजगंज को पत्र लिखा है. कोर्ट में शुक्रवार यानी 9 फरवरी को इस मामले में सुनवाई होनी है. बस्ती की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अपहरण के केस में फरार अमर मणि त्रिपाठी की संपत्ति की कुर्की का आदेश कोर्ट ने ढाई माह पहले दिया था.

कोर्ट ने इंस्पेक्टर को लगायी फटकार
बस्ती के सप्तम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमपी-एमएलए प्रमोद कुमार गिरि की अदालत ने इसी साल 30 जनवरी की सुनवाई में अमरमणि की संपत्तियों का पूरे देश में पता लगाने का आदेश दिया था. पुलिस ने दो जनपदों में मिली संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके पहले एसपी बस्ती ने अमरमणि की संपत्तियों को पता लगाने के लिए अदालत से मोहलत मांगी थी. बस्ती कोतवाली इंस्पेक्टर को फरार अमर मणि को पेश नहीं करने के मामले में अदालत की फटकार भी सुननी पड़ी थी.

इसके पूर्व एसपी बस्ती ने अमर मणि त्रिपाठी की चल-अचल संपत्ति की कुर्की के लिए पांच टीमों को भेजा था. टीम ने गोरखपुर, महराजगंज और लखनऊ में संपत्ति की जानकारी जुटाने के साथ कुर्की का नोटिस दिया था. महाराजगंज के नौतनवा में एक मकान और लखनऊ के विक्रांत खंड में 450 वर्ग मीटर भूखंड जिसकी कीमत 1 करोड़ 18 लाख 80 हजार रुपया आंकी गई है.

ये भी पढे़ं: लव मैरिज नहीं स्वीकार! ससुर ने दामाद के खिलाफ दर्ज कराई FIR, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget