एक्सप्लोरर

केस से नाम हटाने के लिए दरोगा ने मांगी पांच लाख रुपये की रिश्वत, पहली किस्त में रंगे हाथ पकड़ा

UP News: बरेली जनपद में एक दरोगा ने मुकदमा से नाम हटवाने के नाम पर 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. पुलिस ने दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एक दरोगा ने मुकदमे से नाम हटाने के नाम पर 5 लाख की रिश्वत मांगी और इस रिश्वत को ईएमआई पर 10 किस्तों में देने को कहा. इसके बाद दरोगा को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा लिया. दरअसल यह पूरा मामला बरेली के जनपद का है. जहां उमेश उपाध्याय ने एक जगह खरीदने के लिए कुछ लोगों से कहा जिस पर उनको कुछ हरीश नाम के व्यक्ति ने झुमका तिराहे के पास जमीन दिखाई और 100 रुपये के स्टांप पर उनसे 5 लाख रुपये ले लिए.

वहीं जब उमेश उपाध्याय ने हरीश से जमीन का बैनामा कराने के लिए कहा तो वह उन्हें टरकाने लगे. इसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने जानकारी जुटाई. तो पता लगा की जिस हरीश ने उन्हें जमीन दिखाई वो उसकी नहीं है बल्कि वो नकली हरीश है और असली हरीश अग्रवाल कोई और है. 

दरोगा ने मांगी 5 लाख की रिश्वत
जब असली हरीश अग्रवाल को जब जानकारी हुई की उनकी जमीन का सौदा किसी ने कर दिया है तो उन्होंने अज्ञात में किला थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया. मामले की जांच प्रेमनगर थाने को सौंपी गई जिस पर दरोगा राम अवतार ने ठगी का शिकार हुए उमेश उपाध्याय और उनकी पत्नी रेखा देवी का नाम मुकदमे में बढ़ा दिया और उन दोनों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. दरोगा ने दंपत्ति को धमकी दी की वो उन दोनों को जेल भेज देंगा. दरोगा ने उमेश उपाध्याय से कहा कि अगर जेल नहीं जाना चाहते हो और मुकदमे से नाम हटवाना चाहते हो तो 5 लाख रुपये रिश्वत देनी होगी. 

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया दरोगा
 5 लाख रुपये एक बार में देने में उमेश ने असमर्थता जताई तो दरोगा ने उसका भी समाधान निकाल दिया. दरोगा ने कहा की 5 लाख रुपये 10 किस्तों में दे सकते हो. 50 हजार रुपये की दस ईएमआई बना देते है. जिसके बाद बहुत परेशान होकर उमेश उपाध्याय ने विजिलेंस एसपी अरविंद कुमार से मामले की शिकायत की. जिस पर विजिलेंस के अधिकारिओं ने पहली 50 हजार की रिश्वत लेते हुए दरोगा को धर दबोचा. विजिलेंस एसपी अरविंद कुमार ने बताया की पीड़ित उमेश उपाध्याय ने शिकायत की थी, जिसके बाद इस मामले में प्रेमनगर थाने के दरोगा राम अवतार को पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. 

ये भी पढ़ें: कानपुर कृषि विश्वविद्यालय देगा ड्रोन पायलट सर्टिफिकेट, यहां जानें कोर्स की फीस समेत सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी में गांव के युवाओं के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में तैयारी
यूपी में गांव के युवाओं के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में तैयारी
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget