एक्सप्लोरर

Barabanki News: पहाड़ों पर बारिश से बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर, बाढ़ के डर लोगों ने शुरू किया पलायन

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी में घाघरा सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिसकी वजह से आसपास तराई क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है.

Barabanki Flood News: पहाड़ों पर शुरू हुई बरसात का असर यूपी के बाराबंकी (Barabanki News) में  घाघरा सरयू नदी (Saryu River) पर दिखना शुरू हो गया है. जिसके बाद नदी के आसपास तराई क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. बाराबंकी जनपद की रामनगर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेघाट तहसील के हजारों गांव घाघरा नदी (Ghaghara River) में हर साल आने वाली बाढ़ से प्रभावित होते हैं इस साल भी घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है जिससे लोगों की चिंताएं काफी बढ़ गयी है. पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से नदी का पानी खतरे के निशान के पास पहुंच गया है.

बाराबंकी में मंडराया बाढ़ का खतरा

दरअसल बाराबंकी में हर साल ये तबाही उन हजारों परिवारों को झेलनी पड़ती है जो परिवार घाघरा नदी की तराई क्षेत्रों में बसे हैं. बाढ़ से निपटने के लिए सरकार करोडों रुपये पानी की तरह खर्च करती है लेकिन ये रकम हर साल बाढ़ के साथ ही बह जाती हैं. बाढ़ की समस्या की बात करें तो ये मुसीबत पिछले डेढ़ दशकों से इन परिवारों को झेलनी पड़ रही है लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नही निकल पाया है. इतना ही नही जब बाढ़ आती है तो लोगों की हजारों बीघा धान गन्ना और अन्य फसलों को नुकसान होता है

खतरे के निशान तक पहुंचा नदी का जलस्तर

दूसरी तरफ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में छोटे बच्चों की पढ़ाई भी काफी प्रभावित होती है. इस साल भी घाघरा नदी धीरे धीरे बढ़ना शुरू हो गयी है और लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है. लोगों ने तराई क्षेत्रों से निकल ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है. एबीपी गंगा संवाददाता सतीश कश्यप जब बाढ़ से प्रभावित तहसीलों के गांवों की जमीनी हकीकत जानने जब पहुँचे तो लोगों ने अपनी समस्या बताई. रामनगर तहसील के संजय सेतु पुल के पास की तस्वीरें डरावनी थी. 

बाढ़ ने बढ़ाई लोगों की चिंता

घाघरा सरयू नदी बहराइच ,गोंडा और बाराबंकी जनपद की सीमाओं से गुजरती है जिसके चलते बाढ़ से तमाम ऐसे पीड़ित लोग बहराइच से बाराबंकी जनपद की सीमा में आकर बसे हैं वहीं कुछ लोग बाराबंकी से गोंडा की सीमा में तो कुछ लोग गोंडा से बाराबंकी में जाकर शरण लेते हैं. बाढ़ पीड़ितों की मांग हैं कि उन्हें स्थायी किया जाए सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को घर दे ताकि उन्हें यहां से वहां भटकना न पड़े. 

ये भी पढ़ें- 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya Kanwar Yatra 2026: अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
UP News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
UP News: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम: गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, सीएम होंगे शामिल
गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम: गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, सीएम होंगे शामिल
UP News: योगी सरकार का किसानों को भरोसा: कालाबाजारी करने वालों पर 'जीरो टॉलरेंस' के तहत होगी सख्त कार्रवाई- सीएम
योगी सरकार का किसानों को भरोसा: कालाबाजारी करने वालों पर 'जीरो टॉलरेंस' के तहत होगी सख्त कार्रवाई- सीएम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget