एक्सप्लोरर

Banda News: पहले दुकान पर किया हाथ साफ, फिर माफीनामा लिखकर सारा सामान लौटा गए चोर, जानें पूरा मामला

Banda News: बांदा में चोरों ने पहले एक वेल्डिंग की दुकान से सारे समान पर हाथ साफकर फरार हो गए . लेकिन बाद में दुकानदार की परेशानी देखकर सामान लौटा गए.

Banda News: बांदा में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां चोरों ने पहले एक वेल्डिंग की दुकान से सारे समान पर हाथ साफकर फरार हो गए. लेकिन बाद में दुकान मालिक की परेशानियों और उसकी आर्थिक स्थिति के बारे में पता चला तो चोरों ने माफीनामा लिखकर दुकानदार का पूरा सामान बोरे में पैक कर लौटा दिया और घटना के पीछे गलत सूचना को जिम्मेदार बताया. चोरों की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

दरअसल, पूरा मामलाबिसंडा थाना क्षेत्र के चन्द्रायल गांव का है, जहां के रहने वाले दिनेश तिवारी आर्थिक तौर पर काफी गरीब हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ब्याज में चालीस हजार रुपये का कर्ज लेकर वेल्डिंग का नया काम डाला था. रोजाना की तरह 20 दिसंबर की सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा मिला और सामान वेल्डिंग के औजार और अन्य सामान चोरी हो चुका था. जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना बिसंडा थाने में भी दी थी.

22 दिसंबर के दिन उन्हें गांव के लोगों से पता चला कि उनका सामान घर से कुछ दूरी पर एक खाली स्थान पर पड़ा है. चोर दिनेश का सामान गांव की ही एक खाली जगह पर फेंक गए थे. साथ ही लौटाए गए सामान के साथ चोरों ने एक पेपर नोट भी चिपका दिया था. उसमें लिखा, "यह दिनेश तिवारी का सामान है, हमें बाहरी आदमी से आपके बारे में जानकारी हुई, हम सिर्फ उसे जानते हैं, जिसने लोकेशन (सूचना) दी कि वो कोई मामूली आदमी नहीं है. पर जब हमें जानकारी हुई तो हमें बहुत दुःख हुआ. इसलिए हम आपका सामान वापस देते हैं. गलत लोकेशन की वजह से हमसे गलती हुई.''

सामान वापस मिलने पर पीड़ित दिनेश ने दी ये जानकारी

सामान वापस मिलने पर पीड़ित दिनेश ने बताया, "मेरी वेल्डिंग की दूकान में 20 दिसंबर को चोरी हो गयी थी, जब मैं उस दिन वहां पहुंचा तो चोरी हो चुकी थी. चोर वहां से 2 वेल्डिंग मशीन, 1 कांटा (तौलने वाला), 1 बड़ी कटर मशीन, 1 ग्लेंडर और 1 ड्रिल मशीन कुल 6 सामान चोरी कर ले गए थे. मैंने उसी दिन थाने में सूचना दी तो मुझे वहां से बोला गया कि दरोगा जी मौके पर चोरी का मुआयना करने आएंगे लेकिन फिर कोई नहीं आया. फिर बीते कल मुझे गांव के किसी व्यक्ति ने बताया कि तुम्हारा सामान सड़क किनारे एक जगह पर पड़ा हुआ है. उसमें मेरा पूरा सामान था और ऊपर से एक पर्चा चिपका था, जिसमें लिखा था कि- यह चोरी गलती से हो गई है.' चोरी का सामान वापस मिलने के बाद दिनेश और उसके परिजन बहुत खुश हैं.

ये भी पढ़ें :-

उत्तराखंड: BJP ने माना नाराज हैं Harak Singh Rawat लेकिन इस्तीफे से इनकार, आज दिल्ली में पार्टी आलाकमान से करेंगे मुलाकात

UP Free Laptop Scheme 2021: चुनावी मोड में योगी सरकार, आज एक लाख छात्र-छात्राओं फ्री फोन-टैबलेट देंगे सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र संपन्न, कांग्रेस ने धामी सरकार पर बोला तीखा हमला, लगाए कई आरोप
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र संपन्न, कांग्रेस ने धामी सरकार पर बोला तीखा हमला, लगाए कई आरोप
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, 1 हफ्ते में इतने लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, 1 हफ्ते में इतने लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड
IPS खंडूरी समेत 2 पुलिस अधिकारियों की बढ़ीं मुश्किलें! इस वजह से हुई एक्शन की सिफारिश
IPS खंडूरी समेत 2 पुलिस अधिकारियों की बढ़ीं मुश्किलें! इस वजह से हुई एक्शन की सिफारिश

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
The Kerala Story 2 BO Day 17: 'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, धुआंधार छापे नोट, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget