एक्सप्लोरर

लंदन से MBA की पढ़ाई, बिजनेस में माहिर, जानें- कौन हैं मायावती के आकाश आनंद?

Akash Anand Profile: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया है. बसपा ने इस कार्रवाई के लिए उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को ज़िम्मेदार बताया.

Akash Anand News: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने रविवार को पार्टी में एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी बनाए जाने समेत सभी पदों सो निष्कासित कर दिया. उन्होंने ऐलान किया कि उनके जीते जी अब किसी और को उनका उत्तराधिकारी नहीं बनाया जाएगा. एक साल के भीतर आकाश आनंद पर मायावती ने दो बार इस तरह की कार्रवाई की है. जिसके बाद उन्हें लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. 

आकाश आनंद बसपा सुप्रीमो मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं. आकाश आनंद का जन्म साल 1995 में नोएडा में हुआ, उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा नोएडा और गुरुग्राम के स्कूलों से ही की. जिसके बाद साल 2013 में वो लंदन चले गए जहां से उन्होंने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ प्लाईमाउथ से एमबीए की पढ़ाई पूरी की. भारत वापसी के बाद उन्होंने खुद का बिजनेस किया और पिता के कारोबार में भी हाथ बंटाया. साल 2016 में आकाश सक्रिय राजनीति में आए और उन्होंने कई पदों पर रहकर काम किया. 

आकाश आनंद पहली बार साल 2017 में मायावती के साथ दिखाई दिए थे. जिसके बाद साल 2019 लोकसभा चुनाव में वो पार्टी के स्टार प्रचारक रहे. बाद में उन्हें मायावती ने अपना नेशनल कॉअर्डिनेटर घोषित कर दिया. पिछले साल 2024 लोकसभा चुनाव में भी वो अपने जोशीले भाषणों की वजह से सुर्खियों रहें, जिसके मायावती ने उन्हें पद से हटा दिया लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनकी फिर वापसी हुई और अब एक बार फिर से आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया गया है. 

ससुर को बताया कार्रवाई के लिए जिम्मेदार
मायावती ने अपने इस फैसले के पीछे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को ज़िम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे देश में पार्टी को दो गुटों में बांटकर कमजोर कर दिया. अशोक सिद्धार्थ पार्टी से निकालने के बाद देखना होगा कि उनकी बेटी और आकाश आनंद की पत्नी प्रज्ञा का आकाश पर क्या असर पड़ता है. ससुर की वजह से ही आकाश का राजनीतिक करियर ख़राब हुआ है. 
 
मायावती ने आकाश के पिता आनंद कुमार को उनकी जिम्मेदारी दी है. आनंद कुमार पर मायावती काफी भरोसा करती आई हैं. आकाश आनंद को हटाए जाने के बाद उन्होंने आनंद कुमार और राम जी गौतम को पार्टी का नेशनल कॉअर्डिनेटर बनाया है. उन्होंने कहा कि आनंद कुमार पहले की तरह पार्टी में काम करते रहेंगे. उन्होंने मुझे कभी निराश नहीं किया और न ही पार्टी के मूवमेंट का नुकसान पहुंचाया है.  

UP News: प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों खैर नहीं, हाईकोर्ट का आदेश- ऐसी कार्रवाई हो कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget