एक्सप्लोरर

Bahraich News: वन विभाग का 'मिशन तेंदुआ' पूरा, चार महीने बाद लोगों ने ली राहत की सांस, ऐसे हुआ कैद

UP News: ग्रामीणों को चार महीने बाद तेंदुआ से निजात मिल गई. ग्रामीणों का डर के मारे दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया था.एक के बाद एक अभियान में मां और शावक को पकड़ लिया गया.

UP News: बहराइच (Bahraich)  में ग्रामीणों को तेंदुए के आतंक से निजात मिल गई. इलाके में तेंदुआ पिछले चार महीनों से आतंक का पर्याय बना हुआ था. नानपारा वन रेंज में ग्रामीणों के चेहरे पर अनहोनी की आशंका साफ देखी जा सकती थी. मंगलवार सुबह वन विभाग की टीम ने करीब चार-पांच वर्ष की मादा तेंदुआ को पिंजरे में कैद कर लिया. तेंदुआ को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था. प्रभागीय वनाधिकारी और तेंदुआ बचाव अभियान के कमांडर आकाशदीप बधावन ने बताया कि खैरीघाट और आसपास के इलाकों में एक मादा तेंदुआ अपने एक या दो शावकों के साथ बीते कुछ महीनों से घूम रही थी. तेंदुए का परिवार पांच अगस्त से अभी तक हमला कर पांच लोगों को मौत के घाट उतार चुका है.

चार महीने बाद खत्म हुई तेंदुए की दहशत

खूंखार तेंदुए की चपेट में आने से दो बच्चे भी घायल हुए थे. उन्होंने बताया कि मादा तेंदुए के शावक को भी शनिवार की रात पिंजरे में कैद कर लिया गया था. शावक जन्म से जंगल की बजाय मां के साथ रह रहा था. उसने ठिकाना रिहायशी इलाकों के आसपास बना रखा था. इसलिए जंगल में शिकार करने के तरीके से अंजान था. डीएफओ के अनुसार मादा तेंदुआ शावक को शिकार करना सिखा रही थी. इस क्रम में दोनों तेंदुए (मां और शावक) पालतू गाय, बैल, कुत्ते, सियार को निशाना बनाते थे. हमले की चपेट में आकर ग्रामीण भी जान गंवा देते या घायल हो जाते थे. उन्होंने बताया कि मानव वन्यजीव संघर्ष की बढ़ रही घटनाओं को ध्यान में देखते हुए वन विभाग की टीम तेंदुए को चार महीने से पकड़ने में लगी थी.

वन विभाग की टीम ने पिंजरे में किया कैद

आबादी में विचरण कर रहे तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजड़े लगाए गए थे. आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों से चलाए गये अभियान की बदौलत 25 नवंबर शाम करीब 7.30 बजे तेंदुए का शव पिंजरे में कैद हो गया. शावक की उम्र करीब 10-12 महीने होने का अनुमान है. अपने शावक की तलाश मेंमां मादा तेंदुआ आसपास ही विचरण कर रही थी. मंगलवार की सुबह मादा तेंदुआ भी पिंजरे में कैद हो गयी. बधावन ने बताया कि मादा तेंदुआ और शावक को बहराइच वन प्रभाग की नानपारा रेंज और कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के निकट ग्राम लोनियनपुरवा में पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि अभी पुष्टि नहीं हुई है कि दूसरा शावक मौजूद भी है या नहीं. डीएफओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों तेंदुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है. दोनों वन्यजीव स्वस्थ हैं. उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों की अनुमति से चिड़ियाघर भेजने की सिफारिश की गई है. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

Uttarkashi Tunnel Rescue: रेस्क्यू ऑपरेशन में फिर आई अड़चन, सुरंग में फिर गिरा मलबा, NDMA टीम ने दी लेटेस्ट जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget